फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   new cunstruction in university

मुरथल विवि में बनेंगे अत्याधुनिक क्लासरूम, सीएम ने रखी आधारशिला

Sun, 11 Aug 2019 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
new cunstruction in university
मुरथल। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में सीएम मनोहर लाल ने अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त नए क्लास रूम कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखी। इसके निर्माण पर 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके साथ ही 42 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुए दीनदयाल उपाध्याय कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन

विवि में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत बनने वाले नए क्लासरूम कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखते हुए सीएम मनोहर लाल ने कहा कि शिक्षा को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए हरसंभव सुविधा दी जा रही है। विवि में विद्यार्थी बेहतर ढंग से पढ़ाई कर सकें, इसके लिए अत्याधुनिक क्लासरूम बनाए जाएंगे। नए भवन में ऊर्जा की आवश्यकताओं को सौर ऊर्जा के माध्यम से पूरा किया जाएगा। साथ ही यह भवन दिव्यांगों के अनुकूल होगा। भवन में जल संरक्षण का विशेष ध्यान रखा जाएगा। भवन में वर्षा के पानी का सदुपयोग करने के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाकर भूजल स्तर को बढ़ाने की पहल की जाएगी।
विज्ञापन

नए क्लास रूम काम्पलेक्स में जो रंग रोगन किया जाएगा, वह स्वास्थ्य के अनुकूल होगा। नया भवन ग्रीन बिल्डिंग के कॉन्सेप्ट पर तैयार किया जाएगा। तीन मंजिल भवन में 17 क्लास रूम बनाए जाएंगे। साथ ही सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए ओपन एयर थियेटर बनाया जाएगा। सीएम ने दीनदयाल उपाध्याय कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन भी किया। यह सेंटर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है। इसमें भी जल संरक्षण व ऊर्जा संरक्षण का विशेष ध्यान रखा गया है। कन्वेंशन सेंटर में एक साथ 1325 विद्यार्थियों की बैठने की व्यवस्था है। कन्वेंशन सेंटर को ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट के अनुसार बनाया गया है। इसके अतिरिक्त भूतल पर दो सेमीनार हॉल व एक मीटिंग रूम भी है। टॉप फ्लोर पर एक सेमीनार हाल, मीडिया व मीटिंग रूम हैं। इस दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन, सांसद रमेश चंद्र कौशिक, कृषि विपणन बोर्ड की चेयरमैन कृष्णा गहलावत, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मबीर नांदल, कुलपति प्रो.राजेंद्र कुमार अनायत, रजिस्ट्रार प्रो. अनिल खुराना, डीन अकादमी प्रो. राजकुमार, प्रो.सुखदीप सिंह सांगवान, प्रो.सुरेंद्र ग्रेवाल, रूसा कोऑर्डिनेटर डॉ. पवन दहिया, बलबीर सिंह श्योकंद, राकेश कुमार डागर, मेहर सिंह, नरेश चंद्र भारद्वाज, कमल सिंह ढिल्लो, जोगेंद्र आंतिल व प्रवेश गहलोत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed