{"_id":"649f243e371874861906e504","slug":"netaji-along-with-officials-measured-potholes-on-the-roads-sonipat-news-c-197-1-snp1004-2141-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नेताजी ने अधिकारियों के साथ सड़कों पर नापे गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नेताजी ने अधिकारियों के साथ सड़कों पर नापे गड्ढे
Sat, 01 Jul 2023 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 01 Jul 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो 28- गोहाना रोड पर लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता व अन्य अधिकारियों के साथ गड्ढों प
सोनीपत। भाजपा नेता ने लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता व अन्य अधिकारियों के साथ शुक्रवार को गोहाना रोड का जायजा लेकर गड्ढों को नापने का काम किया। अमर उजाला ने 29 जून के सोनीपत संस्करण में जिलेभर की बदहाल सड़कों का मुद्दा उठाया गया था। जिसके बाद नेताओं के साथ अधिकारियों की नींद खुली है। लोक निर्माण विभाग ने गोहाना रोड पर गड्ढे भरने का काम शुरू करवा दिया है।
राजीव जैन ने बताया कि तीन दिन पहले लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता से फोन पर बात कर शहरभर की सड़कों के गड्ढे भरवाने की मांग की थी। जिससे दोपहिया वाहन चालकों को चोटिल होने से बचाया जा सके। विभाग की ओर से काम शुरू करवा दिया गया है। राजीव जैन ने विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रशांत कौशिक के साथ शहरभर की सड़कों पर घूमकर उन्हें गड्ढे दिखाने का काम किया। गीता भवन, कपड़ा मार्केट के पास, गांधी चौक, बस अड्डा, मामा भांजा चौक, सिक्का कॉलोनी, चिंतपूर्णी मंदिर के सामने, मुरथल चौक, सूरी पेट्रोल पंप के सामने सहित विभिन्न सड़कों पर जल्द गड्ढों को भरने की मांग की।
चार माह में 80 फीसदी बढ़े गड्ढों से चोटिल होने के मामले
राजीव जैन ने बताया कि अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार चार माह में गड्ढों में गिरकर हड्डी टूटने व चोटिल होने के मामलों में 80 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। खस्ताहाल सड़कों पर हिचकोले खाने से कमर दर्द की शिकायतें भी बढ़ रही हैं। उन्होंने नगर निगम आयुक्त से भी आईआईटी रोड के गड्ढे जल्द भरने की मांग की।
विज्ञापन
पूछा- केंद्रीय मंत्री व मुख्यमंत्री के आगमन पर चलाया अभियान क्यों किया बंद
भाजपा नेता ने गोहाना रोड पर मौजूद विभाग के अधिकारियों से सवाल किया कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आगमन पर गड्ढे भरवाने का अभियान शुरू किया गया था, लेकिन उसे बाद में बंद क्यों कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को रोजाना सड़कों पर निकलने के बावजूद जानलेवा गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे हैं। यह उचित है कि मानसून के बाद हर ब्लॉक में 25 करोड़ की लागत से सड़कों का पुनर्निर्माण व मरम्मत कार्य करवाए जाएंगे, लेकिन बारिश के चलते गड्ढे दुर्घटना का कारण बन रहे हैं, जिन्हें भरवाना जरूरी है।