फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Neither message came nor link found, Rs 1.03 lakh withdrawn from account

Sonipat News: ना मैसेज आया न लिंक मिला, खाते से निकल गए 1.03 लाख रुपये

Fri, 19 Jul 2024 10:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 19 Jul 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Neither message came nor link found, Rs 1.03 lakh withdrawn from account
सोनीपत। पंचशील कॉलोनी के रहने वाले युवक के बैंक खाते से 1.03 लाख रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित का मॉडल टाउन स्थित बैंक शाखा में खाता है। पीड़ित को जब मामले का पता लगा तो बैंक अधिकारी से बातचीत की। कोई समाधान नहीं होने पर मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पंचशील कॉलोनी निवासी संदीप ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उनका मॉडल टाउन स्थित बैंक में 14 साल से खाता है। उनका बैंक 8 मई को हैक कर लिया गया। उनके पास न बैंक से कोई कॉल आई और न मैसेज मिला। ना ही कोई लिंक भेजा गया। उसके बावजूद उनके खाते से 1.03 लाख रुपये कट गए। चार बार में खाते से ट्रांजेक्शन कर राशि निकाली गई है। जब उन्हें पता लगा तो बैंक अधिकारी से बातचीत की। उसके बावजूद कोई सहायता नहीं मिल सकी। बिना पिन नंबर या ओटीपी के खाते से रुपये निकल गए थे। उन्होंने बैंक अधिकारियों की भूमिका को संदिग्ध बताया। उनका कहना है कि उनके खाते से पहले भी पांच हजार रुपये उनकी गलती से किसी अन्य खाते में चले गए थे। तब भी बैंक ने कोई मदद नहीं की थी। हालांकि तब उनकी गलती थी तो कोई शिकायत नहीं दी थी। पुलिस ने उनके बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed