{"_id":"664cc781d1b7a53d1e062297","slug":"neighbors-kiosk-set-on-fire-due-to-business-rivalry-case-filed-sonipat-news-c-197-1-snp1003-118554-2024-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कारोबार की रंजिश में पड़ोसी के खोखे में लगाई आग, मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कारोबार की रंजिश में पड़ोसी के खोखे में लगाई आग, मुकदमा
Tue, 21 May 2024 09:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 21 May 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
गोहाना। रोहतक रोड स्थित सेक्टर-7 के निकट रोहित फूल भंडार के खोखे में एक दुकानदार और उसके साथी ने आग लगा दी। जब पुलिस वहां से गुजरी तो पुलिस ने खोखे में आग लगी देखकर दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद पुलिस की ओर से दुकानदार को सूचित किया गया। दुकानदार की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आर्य नगर निवासी रोहित ने बताया कि उन्होंने रोहतक रोड स्थित सेक्टर-7 के निकट रोहित फूल भंडार के नाम से खोखा बना रखा है। उनके साथ गांव माहरा के अजयपाल ने भी फूल भंडार का खोखा लगा रखा है। रोहित के अनुसार वह अच्छा काम करते हैं। इसके चलते उनके पास अधिक ग्राहक आते हैं। इस पर अजयपाल उनसे रंजिश रखता है। उनका आरोप है कि सोमवार रात लगभग 2 बजे अजयपाल व उसके साथी कालूपुर के करण ने मिलकर उनके खोखे में आग लगा दी। इससे उन्हें लगभग ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ। वह सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तो अजयपाल व करण वहीं मिले। उसके अनुसार दोनों ने उसके खोखे में आग लगाई है।