फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Neighboring young man raped the girl on the pretext of marriage

Sonipat News: पड़ोसी युवक ने बालिका को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Sat, 13 Apr 2024 03:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 13 Apr 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Neighboring young man raped the girl on the pretext of marriage
राई सोनीपत। कुंडली थाना क्षेत्र के गांव महिला ने पड़ोसी युवक पर उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आरोपी के चचेरे भाई व दोस्त ने भी उसकी मदद की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर एससीएसटी एक्ट में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


कुंडली थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने बताया कि उनके पड़ोस में विकास नाम का युवक रहता है। उनकी 13 वर्षीय बेटी ने उन्हें बताया कि वह घर से कुछ दूर खेल रही थी। तभी आरोपी विकास उसे बुलाकर एक कमरे में ले गया। आरोपी ने उसे शादी करने का झांसा दिया था। आरोपी ने कमरे में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। आरोपी का चचेरा भाई व दोस्त बाहर निगरानी करते रहे। बालिका ने परिजनों को बताया था कि इस बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की भूमिका का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed