फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Neighbor attacked shop worker with sharp weapon

Sonipat News: पड़ोसी ने दुकान के कारिंदे पर किया धारदार हथियार से हमला

Mon, 20 Mar 2023 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 20 Mar 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Neighbor attacked shop worker with sharp weapon
सोनीपत। सुदामा नगर की मीट मार्केट में ग्राहक बुलाने को लेकर हुए झगड़े में दुकानदार ने पड़ोसी दुकानदार के कारिंदे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़ित को पहले नागरिक अस्पताल व पीजीआई रोहतक में उपचार दिलवाया गया। घायल की शिकायत पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बिहार के जिला मुंगेर के गांव लल्लू पोखर फिलहाल कोट मोहल्ला निवासी गोपाल ने पुलिस को बताया कि वह सुनील की मीट की दुकान पर कार्य करते हैं। गोपाल ने बताया कि वह दुकान पर काम कर रहे थे। इसी दौरान ग्राहक बुलाने को लेकर पड़ोसी दुकानदार अभिमन्यु के साथ झगड़ा हो गया। आसपास के दुकानदारों ने दोनों का बीच-बचाव करवा दिया। इसके करीब दो घंटे बाद अभिमन्यु ने उस पर अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया। अभिमन्यु ने उनके चेहरे व गर्दन पर वार किया। जिससे वह घायल हो गए। गिरने से हाथ पर भी चोट आई है। आसपास के दुकानदार एकत्रित हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। गोपाल की बुआ के लड़के ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे रोहतक रेफर कर दिया गया। गोपाल न मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed