फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Negligence of factory owner and manager took the lives of three, case registered

Sonipat News: फैक्टरी मालिक और मैनेजर की लापरवाही ने लील ली तीन की जिंदगी, मुकदमा दर्ज

Tue, 18 Jun 2024 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 18 Jun 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
Negligence of factory owner and manager took the lives of three, case registered
विकास। फाइल फोटो
गोहाना (सोनीपत)। गांव मुंडलाना स्थित सिमकोन फैक्टरी के गेट पर हुए हादसे में तीन श्रमिकों की जान फैक्टरी मालिक व प्रबंधक की लापरवाही से गई थी। हादसे में जान गंवाने वाले एक युवक के चाचा के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


गांव माहरा निवासी अनिल ने बताया कि उनके भतीजे विकास (21) गांव मुंडलाना स्थित सिमकोन फैक्टरी में काम करते थे। सोमवार देर रात उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के गांव पांडे पट्टी परसोनी निवासी ज्योतिष सैनी (42) व उनके भाई राजन सैनी (31) दोनों फैक्टरी में काम करते थे। सोमवार को वह फैक्टरी से छुट्टी कर निकल रहे थे कि इसी दौरान मैनेजर ने फैक्टरी के अंदर बने मंदिर पर कावड़ को ठीक करने को कहा। इस पर उन्होंने फैक्टरी में हाईटेंशन लाइन के तारों में कट होने की वजह से हटाने से मना कर दिया। इस पर मैनेजर ने जबरदस्ती उन्हें सीढ़ी से हटाने के लिए कहा। जब दोनों भाई ट्राली वाली सीढ़ी को धकेलकर ले जाने लगे तो पास से गुजर रहे माहरा निवासी विकास (21) व जागसी निवासी नितिन उनकी मदद करने के लिए सीढ़ी को धक्का लगाने लगे। इसी दौरान सीढ़ी हाईटेंशन तारों से टकरा गई और चारों करंट की चपेट में आ गए। एक कर्मचारी ने लकड़ी की फट्टी लेकर नितिन की बाजू पर मारी जिससे नितिन बच गया, जबकि ज्योतिष सैनी, राजन सैनी व विकास की मौत हो गई। सदर थाना की पुलिस ने माहरा निवासी अनिल के बयान पर लापरवाही समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन




दो साल से फैक्टरी में कर रहे थे काम

कुशीनगर के गांव पांडे पट्टी परसोनी निवासी राजन व ज्योतिष करीब 16 साल से पानीपत में रहते हैं। उनके पिता नरेश की मौत कई साल पहले हो चुकी है। राजन अविवाहित थे, जबकि ज्योतिष सैनी के पांच बच्चे हैं। उनके एक बच्चे के गले में दिक्कत है। उसका उपचार दो साल से खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हादसे में दोनों बेटों की मौत के बाद उनकी मां आशा का रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्योतिष के पैर में 20 दिन पहले काम करने के दौरान फैक्टरी में ही चोट लग गई थी। जिसकी वजह से ज्योतिष 20 दिन की छुट्टी पर थे। सोमवार को सुबह ज्योतिष नौकरी पर लौटे थे। छुट्टी के समय उनके साथ हादसा हो गया। परिजन विलाप करते हुए कह रहे थे कि एक दिन की और छुट्टी कर लेते तो उनकी जान बच जाती।


एक साल की अप्रेंटिसशिप पर आया था विकास

माहरा निवासी विकास ने अपने दोस्त नितिन के साथ गोहाना की राजकीय आईटीआई से इलेक्ट्रिशियन का डिप्लोमा किया था। दोनों ने करीब 10 महीने पहले गांव मुंडलाना के पास सिमकोन फैक्ट्री में एक साल की अप्रेंटिसशिप शुरू की थी। विकास की दो महीने की अप्रेंटिसशिप बची हुई थी। विकास के पिता धर्मपाल मजदूरी करते हैं। उनका एक छोटा भाई साहिल है। विकास ने 12वीं पास कर आईटीआई में डिप्लोमा किया था।




वर्जन

गांव मुंडलाना के पास सिमकोन फैक्टरी में करंट की चपेट में आने से तीन श्रमिकों की मौत हुई है, एक घायल है। फैक्टरी संचालक व मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।-इंस्पेक्टर महिपाल सिंह, प्रभारी, सदर थाना, गोहाना

 विकास। फाइल फोटो

विकास। फाइल फोटो

 विकास। फाइल फोटो

विकास। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed