फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   NEET Exam on the 21st; Preparations at Eight Centers Must Be Completed on Time: Deputy Commissioner

नीट परीक्षा 21 को, आठ केंद्रों पर तैयारियों समय पर हों पूरी : उपायुक्त

Thu, 04 Jun 2026 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 04 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
NEET Exam on the 21st; Preparations at Eight Centers Must Be Completed on Time: Deputy Commissioner
सोनीपत। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि 21 जून को होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-2026 के परीक्षार्थियों को शांत वातावरण मुहैया करवाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी की जा रही हैं। अधिकारियों को निर्देश हैं कि परीक्षा के मद्देनजर प्रत्येक व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखते हुए सभी विभाग बेहतर समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाओं को पूरा करवाएं।
विज्ञापन

नीट-2026 के आयोजन को लेकर उपायुक्त नेहा सिंह ने बुधवार को कैंप कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि सोनीपत शहर में 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां 2668 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सभी केंद्रों पर परीक्षा के दौरान जारी सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता को बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। परीक्षा केंद्र पर लगने वाले सीसीटीवी को परीक्षा के दो दिन पहले इंस्टॉल करवाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने परीक्षा के दिन परीक्षार्थियों की होने वाली बायोमेट्रिक व अन्य सभी चीजों के बारे में विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर फ्लाइंग स्क्वॉड एवं ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए जाएंगे ताकि परीक्षा प्रक्रिया पर लगातार नजर रखी जा सके और किसी भी प्रकार की अनियमितता को तुरंत रोका जा सके। साथ ही परीक्षा के दिन ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए उचित पुलिस बल की ड्यूटी लगाने को कहा।
उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्राें में परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, छाया, बिजली, शौचालय और बैठने की उचित व्यवस्था की जाए। परीक्षा केंद्र के नजदीक परीक्षार्थियों के साथ आने वाले अभिभावकों के लिए भी बैठने की उचित व्यवस्था करवाई जाए। परीक्षा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा जाएगा।

प्रत्येक परीक्षा केंद्र के नजदीक एम्बुलेंस और चिकित्सा टीम उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा बिजली आपूर्ति बाधित न हो इसके लिए जनरेटर की भी व्यवस्था की जा रही है।



परीक्षार्थी इन बातों का रखें विशेष ध्यान
- केवल आधी बाजू के कपड़े ही पहन के आए।
- खुली चप्पलें, सैंडल या कम हील वाले जूते ही पहन के आएं।
- घड़ी, अंगूठियां, कंगन या गहने पहनने की अनुमति नहीं है।
- धार्मिक या पारंपरिक पोशाक पहन रहे हैं तो केंद्र पर 2 घंटे पहले पहुंचें।
- परीक्षा केंद्र में मोबाइल, ब्लूटुथ उपकरण, इयरफोन, माइक्रोफोन, हेल्थ बैंड, बटुआ, हैंडबैग, बेल्ट और टोपी ले जाने की अनुमति नहीं है।
- परीक्षार्थी परीक्षा का एडमिट कार्ड, वैध पहचान पत्र और एक पारदर्शी पानी की बोतल लेकर जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed