फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   NCOE Sonipat won the title of All India Prize Money Invitation Competition

Sonipat News: एनसीओई सोनीपत ने जीता अखिल भारतीय पुरस्कार राशि आमंत्रण प्रतियोगिता का खिताब

Fri, 25 Jul 2025 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
NCOE Sonipat won the title of All India Prize Money Invitation Competition
फोटो :02: अखिल भारतीय पुरस्कार राशि आमंत्रण प्रतियोगिता में खिताबी जीत के बाद प्रशिक्षक प्रीतम
सोनीपत। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के उत्तरी क्षेत्रीय केंद्र, सोनीपत के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) की महिला हॉकी टीम ने अखिल भारतीय पुरस्कार राशि आमंत्रण महिला हॉकी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया है। प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 17 से 23 जुलाई आयोजित की गई। प्रतियोगिता में देशभर की शीर्ष टीमें शामिल हुईं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में सोनीपत की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल मुकाबले में सीओई झारखंड को 3-1 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। खिलाड़ियों ने दमदार आक्रामक खेल और मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन करते हुए पूरे मैच में बढ़त बनाए रखी। फाइनल मुकाबले में एनसीओई सोनीपत का सामना एनसीओई कोलकाता से हुआ।
विज्ञापन

सोनीपत की टीम ने उत्कृष्ट तालमेल और रणनीति के दम पर कोलकाता को 2-0 से मात देकर खिताब अपने नाम किया। फाइनल में पहला गोल खुशी और दूसरा गोल रवीना ने किया। कप्तान प्रीति के नेतृत्व और प्रशिक्षक प्रीतम सिवाच व ललित मोहन के मार्गदर्शन में टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




टीम को मिला दो लाख रुपये का पुरस्कार

विजेता टीम एनसीओई सोनीपत को 2 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। वहीं उप विजेता एनसीओई कोलकाता को 1 लाख रुपये व तीसरे स्थान पर रही सीआईओई रांची को 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।


प्रशिक्षकों व अधिकारियों ने दी बधाई

टीम की इस बेहतर जीत पर प्रशिक्षक और अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी। प्रशिक्षक एवं भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान प्रीतम सिवाच ने कहा कि यह जीत खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है। साई के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. शिवम शर्मा ने भी खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को बधाई दी।

फोटो :02: अखिल भारतीय पुरस्कार राशि आमंत्रण प्रतियोगिता में खिताबी जीत के बाद प्रशिक्षक प्रीतम

फोटो :02: अखिल भारतीय पुरस्कार राशि आमंत्रण प्रतियोगिता में खिताबी जीत के बाद प्रशिक्षक प्रीतम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed