फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   National school hockey team selection questioned, allegations of discrimination raised

Sonipat News: राष्ट्रीय स्कूली हॉकी टीम चयन पर सवाल, भेदभाव का लगाया आरोप

Fri, 16 Jan 2026 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 16 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
National school hockey team selection questioned, allegations of discrimination raised
फोटो :17 : मैदान में हॉकी का अभ्यास करने पहुंची सोनीपत की बेटियां। स्रोत परिजन
सोनीपत। झारखंड के रांची में 24 जनवरी से होने वाले राष्ट्रीय स्कूली हॉकी टूर्नामेंट के लिए अंडर-17 बालिका टीम के चयन को लेकर सवाल उठने लगे है। सोनीपत की हॉकी खिलाड़ियों के अभिभावकों ने चयन प्रक्रिया में भेदभाव का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि राज्यस्तर पर उपविजेता रहने के बावजूद सोनीपत की केवल दो खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में जगह दी गई जबकि 5 से 6 खिलाड़ियों का चयन होना चाहिए था। जब इस संबंध में समिति से बातचीत की गई तो संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। अभिभावक महेंद्र, विजय, दीपक ने बताया कि खेल विभाग की ओर से 19 से 21 सितंबर 2025 तक 58वीं राज्यस्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

अंडर-17 हॉकी प्रतियोगिता में हिसार की टीम ने पहला, सोनीपत ने दूसरा, फतेहाबाद ने तीसरा और पानीपत ने चौथा स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद तीन सदस्यीय चयन समिति ने राष्ट्रीय टीम का गठन किया जिसमें हिसार की टीम से 9 प्लस 1 खिलाड़ी शामिल किया है। उपविजेता सोनीपत की टीम से केवल दो खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 जनवरी से सोनीपत में अभ्यास

राष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट को लेकर चयनित टीम का अभ्यास 19 जनवरी से पांच दिनों के लिए सोनीपत में प्रस्तावित है। यहां चयनित खिलाड़ी अभ्यास के बाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। हालांकि, अभिभावकों का आरोप है कि अभ्यास के लिए न तो पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और न ही पीटीआई (फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर) की व्यवस्था की गई है।

राज्यस्तर या राष्ट्रीय टीम चयन के लिए किसी भी विजेता या उपविजेता टीम से खिलाड़ियों का कोई तय कोटा नहीं होता। चयन पूरी तरह खिलाड़ियों की व्यक्तिगत प्रतिभा और निरंतर प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है। चयन समिति सभी खिलाड़ियों के खेल कौशल का आकलन कर ही अंतिम टीम का गठन करती है। -सत्यवीर सिंह, वाईएसओ, खेल विभाग पंचकूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed