{"_id":"695eb92b98c9778457017cb3","slug":"napa-patwari-demanded-40-thousand-rupees-vigilance-arrested-him-on-the-basis-of-audio-sonipat-news-c-197-1-snp1008-147860-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नपा पटवारी ने मांगे 40 हजार, ऑडियो के आधार पर विजिलेंस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नपा पटवारी ने मांगे 40 हजार, ऑडियो के आधार पर विजिलेंस ने किया गिरफ्तार
Thu, 08 Jan 2026 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 08 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो 19 सोनीपत के खरखौदा में पकड़ा गया आरोपी पटवारी
विज्ञापन
खरखौदा । राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की रोहतक मंडल की टीम ने खरखौदा नगर पालिका में तैनात पटवारी को गिरफ्तार किया है। पटवारी फूल कुमार पर आरोप है कि उसने एक मकान को अवैध बता तुड़वाने की धमकी दी थी। प्रॉपर्टी मालिक ने इसकी रिकॉर्डिंग कर ली। शिकायत के बाद एसीबी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पटवारी के खिलाफ यह शिकायत नवंबर 2025 में दी गई थी। कुलदीप नगर निवासी शीलकराम ने बताया कि छोटे भाई गुलाब सिंह ने वर्ष 2023 में अपनी पत्नी प्रियंका के नाम पर सांपला-रोहतक रोड स्थित 280 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था। चहारदीवारी करके कमरे बनाए गए थे।
विज्ञापन
पटवारी फूल कुमार ने निर्माण को अवैध बताकर मकान तुड़वाने की धमकी दी। उसने कहा कि रिपोर्ट बनाकर डीटीपी को भेज दी जाएगी। कार्रवाई रोकने के बदले में नगर पालिका कार्यालय में बुलाकर 40 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने आमने-सामने की बातचीत को मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद मामले की शिकायत सतर्कता ब्यूरो को कर दी। डीजीपी, एसीबी पंचकूला से अनुमति मिलने के बाद बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। साथ ही जांच के दौरान किसी अन्य की संलिप्तता सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।