फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   NAP will get rid of encroachment from government land

Sonipat News: सरकारी जमीन से कब्जा छुड़ाएगी नप

Thu, 31 Aug 2023 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 31 Aug 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
NAP will get rid of encroachment from government land
गोहाना। सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ नगर परिषद कार्रवाई करने की तैयारी में है। इसके लिए नगर परिषद ने अचल संपत्ति का सर्वे शुरू कर दिया है।
विज्ञापन



नगर परिषद की जमीन की जमाबंदी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर परिषद के अधिकारी अपनी जमीन का डाटा तैयार कर रहे हैं। डाटा तैयार होने के बाद नप सर्वे शुरू करेगा। इसमें अचल संपत्ति का ब्योरा तैयार किया जाएगा। कार्यकारी अधिकारी के निर्देशों पर जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर परिषद के अधिकारी जमाबंदी की प्रक्रिया कर रहे हैं और नप की जमीन का ब्योरा तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन




नोटिस देने के बाद होगी कार्रवाई

नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि कब्जाधारियों को जमीन खाली करने के लिए पहले नोटिस जारी किए जाएंगे। उसके बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कार्यकारी अधिकारी के अनुसार नप की जमीन पर अवैध कब्जे का हटाया जाएगा। उसके बाद नप की जमीन पर अन्य योजना शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद की जमीन से कब्जे हटाए जाएंगे। नप की चल-अचल संपत्ति पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले अचल संपत्ति का ब्योरा तैयार किया जा रहा है। उसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -कुलदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed