{"_id":"6636fe9c94b90952c0090649","slug":"naked-body-of-eight-year-old-child-found-in-pond-in-sonipat-fear-of-murder-due-to-lack-of-clothes-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: तालाब में निर्वस्त्र मिला 8 साल के बच्चे का शव, 3 दिन से था लापता; कपड़े नहीं मिलने से हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: तालाब में निर्वस्त्र मिला 8 साल के बच्चे का शव, 3 दिन से था लापता; कपड़े नहीं मिलने से हत्या की आशंका
Sun, 05 May 2024 09:05 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 05 May 2024 09:05 AM IST
सार
सोनीपत में निर्वस्त्र अवस्था में बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बच्चे के कपड़े नहीं मिलने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। ब्राह्मण मोहल्ले निवासी सोनू का बेटा कार्तिक सरकारी स्कूल में कक्षा चौथी में पढ़ता था। कार्तिक शुक्रवार को स्कूल नहीं गया था।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : संवाद
विस्तार
सोनीपत के खरखौदा के ब्राह्मण मोहल्ला से तीन दिन पहले लापता हुए आठ वर्षीय बच्चे का शव बस स्टैंड के पीछे तालाब में निर्वस्त्र अवस्था में मिला है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को मौके पर बुलाया है। पुलिस टीम मौके पर सबूत जुटा रही है। शव के निर्वस्त्र मिलने व कपड़े नहीं मिलने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राह्मण मोहल्ले निवासी सोनू का बेटा कार्तिक सरकारी स्कूल में कक्षा चौथी में पढ़ता था। कार्तिक शुक्रवार को स्कूल नहीं गया था। बाद में वह घर से बाहर खेलने के लिए निकल गया। उसके बाद वापस घर नहीं लौटा। सूचना पाकर खरखौदा थाना पुलिस ने भी सोनू के घर पर पहुंचकर जानकारी ली थी और कार्तिक की तलाश की थी। पूरी रात तलाश करने के बाद भी कार्तिक का पता नहीं चल पाया था। मोहल्ले में स्थित एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी की फुटेज में कार्तिक शुक्रवार सुबह 11 बजे दिखाई दिया था। सहायक पुलिस आयुक्त जीत बेनीवाल ने लापता कार्तिक के घर पहुंचकर जानकारी जुटाई थी।
विज्ञापन
रविवार सुबह लोग जब बस स्टैंड के पीछे घुमने निकले तो तालाब में बच्चे का शव दिखाई दिया। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। शव की पहचान कार्तिक के रूप में हुई। शव निर्वस्त्र हालात में है। उसके कपड़े आसपास कहीं नहीं मिले है। परिजन हत्या की आशंका जता रहे है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों से पर्दा उठ सकेगा। पुलिस मामले में अलग-अलग पहलू से जांच कर रही है।