{"_id":"6750c2bd180cfb14cd00667a","slug":"nagar-parishad-will-send-notice-to-defaulting-property-owners-sonipat-news-c-197-1-snp1007-128743-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नगर परिषद डिफाल्टर प्राॅपर्टी मालिकों को भेजेंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नगर परिषद डिफाल्टर प्राॅपर्टी मालिकों को भेजेंगे नोटिस
Thu, 05 Dec 2024 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। नगर परिषद की तरफ से डिफाल्टर प्राॅपर्टी मालिकों की सूची तैयार की जा रही है। इसके बाद जल्द डिफाल्टरों को नोटिस जारी किए जाएंगे। नोटिस का जवाब नहीं देने और संपत्ति कर का भुगतान नहीं करने पर प्राॅपर्टी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पहले 50 हजार रुपये से अधिक व इसके बाद 10 हजार रुपये से अधिक बकाया वाले प्राॅपर्टी मालिकों को नोटिस जारी किए जाएंगे।
नगर परिषद के पास साढ़े 33 हजार संपत्ति आईडी हैं, जिनका करीब डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति कर बकाया है। नप की तरफ से संपत्ति कर वसूल करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। अब नप डिफाल्टरों को नोटिस जारी करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए दो वर्ग बनाए गए हैं। नप की तरफ से नोटिस जारी करने के बाद संपत्ति कर वसूल किया जाएगा। प्राॅपर्टी मालिक कर का भुगतान नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्राॅपर्टी मालिकों को स्वयं संपत्ति सत्यापित करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। अब तक नप की करीब 11 हजार आईडी स्वयं सत्यापित हो गई हैं।
नप कार्यालय में बनाया है हेल्प डेस्क
नप की तरफ से कार्यालय में हेल्प डेस्क बनाया गया है। इस हेल्प डेस्क पर प्राॅपर्टी मालिक अपनी संपत्ति आईडी की त्रुटियों को ठीक करा सकते हैं। इसके बाद अपनी संपत्ति आईडी को स्वयं सत्यापित करा सकते हैं और अपना कर जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
जिन प्राॅपर्टी मालिकों का कर बकाया है, वह अपना कर समय पर जमा कराए। डिफाल्टरों की लिस्ट तैयार कर उनके पास नोटिस जारी किए जाएंगे। नोटिस का जवाब नहीं देने और कर का भुगतान न करने पर कार्रवाई की जाएगी।
- निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना