फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nagar Palika Election: 20129 voters in 16 wards, for the first time they will choose the chairman themselves

नपा चुनाव: 16 वार्डों में 20129 मतदाता, पहली बार खुद चेयरमैन चुनेंगे

Sat, 21 Dec 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 21 Dec 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Nagar Palika Election: 20129 voters in 16 wards, for the first time they will choose the chairman themselves
खरखौदा। नगरपालिका चुनाव कराने को लेकर प्रशासन ने मतदाता सूची को तैयार कर लिया है। सूची का प्रथम प्रकाशन होने के बाद लोगों से दावे और आपत्ति मांगे जा रहे हैं। इसको लेकर 23 दिसंबर तक दाव-आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। खरखौदा में इस बार 15 के बजाय 16 वार्डों में चुनाव होगा। खरखौदा में करीब डेढ़ वर्ष बाद नपा चुनाव होने जा रहे हैं। वार्ड 1 से 9 तक एसडीएम कार्यालय में और 10 से 16 तक नपा कार्यालय में दावे-आपत्तियां दर्ज की जा सकती हैं। शहर के 16 वार्डों में कुल 20129 मतदाता हैं, जिसमें 10633 पुरुष मतदाता और 9,493 महिला मतदाता हैं। जबकि तीन मंगलामुखी मतदाता भी शामिल हैं। नपा चुनाव में मतदाता अपने मत का प्रयोग कर अपना पार्षद और पहली बार चेयरमैन चुनेंगे।
विज्ञापन

इन वार्डों को किया गया है आरक्षित
खरखौदा नगर पालिका के 16 वार्डों में से एक वार्ड को बीसी-बी के लिए आरक्षित किया जाना है। इसके लिए वार्ड संख्या 12, 13 और 16 में से कोई एक वार्ड आरक्षित किया जाएगा, वार्ड 12 के बीसी-बी वर्ग के लिए आरक्षित होने पर इस वार्ड की जगह किसी दूसरे वार्ड को महिला वर्ग के लिए आरक्षित करना होगा।
विज्ञापन


इस बार मतदाता चुनेंगे नपा अध्यक्ष
पहले खरखौदा शहर के मतदाता अपने वार्ड का पार्षद चुनते थे। इन्हीं वार्ड पार्षदों में से किसी एक के सिर पर नपा अध्यक्ष का सेहरा सजता था। इस बार मतदाता ही नपा अध्यक्ष का चुनाव भी करेंगे। इसके तहत वह दो वोट डालेंगे। इसमें एक वोट से पार्षद का चुनाव होगा और दूसरे वोट से नपा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed