फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   NA

Sonipat News: रैंकिंग सीरीज जाग्रेब ओपन में चयनित 36 पहलवानों में से 30 हरियाणवी

Sat, 28 Jan 2023 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 28 Jan 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में होने वाली रैंकिंग सीरीज के लिए चयनित भारतीय कुश्ती दल में 36 में से 30 पहलवान हरियाणवी हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 5 फरवरी तक किया जाएगा। नवनियुक्त निगरानी समिति की तरफ से चयनित दल में बजरंग पूनिया, रवि कुमार दहिया, विनेश फोगाट, अंशु मलिक और दीपक पूनिया भी शामिल हैं। हालांकि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट पहलवानों के भाग लेने पर संशय है। बताया जा रहा है कि पहलवान पहले विवाद का हल चाहते हैं।
कुश्ती की दुनिया में प्रदेश के खिलाड़ियों की अलग पहचान है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हरियाणा के पहलवान अपना दमखम दिखाते रहे हैं। प्रदेश के युवा पहलवान अंतरराष्ट्रीय फलक पर नाम चमका रहे हैं। पहलवानों के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन व भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों के बाद कुश्ती विवाद सभी की जुबान पर आ गया था। इसी बीच रैंकिंग सीरीज में देश के पहलवानों के जाने पर भी संकट के बादल गहरा गए थे। हालांकि नवनियुक्त निगरानी समिति ने प्रतियोगिता के लिए पहलवानों के नाम घोषित कर सूची जारी कर दी है। इसमें फ्री-स्टाइल वर्ग के 13, ग्रीको रोमन के 11 व महिला वर्ग में 12 पहलवान शामिल हैं। इनमें से 30 पहलवान हरियाणा के हैं।
विज्ञापन

इन पहलवानों का किया चयन
फ्री-स्टाइल : अमन (झज्जर), पंकज (सोनीपत), रवि दहिया (सोनीपत), सुजीत (दादरी), बजरंग पूनिया (सोनीपत), विशाल कालीरमन (हिसार), सागर जागलाल (पानीपत), जितेंद्र (गुरुग्राम), विक्की (झज्जर), पृथ्वीराज बाबा साहेब पाटिल (महाराष्ट्र), दीपक पूनिया (झज्जर), साहिल (पंजाब) व दिनेश (दादरी) शामिल हैं। इनके साथ प्रशिक्षक जगमिंदर सिंह, बलवंत सिंह, प्रवेश मान, फिजियो विशाल राय, एक्यूप्रेशर थेरेपिस्ट राजवीर सिंह व रेफरी वीरेंद्र मलिक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीको रोमन : मंजीत (झज्जर), ज्ञानेंद्र (सोनीपत), सागर (सोनीपत), कर्मजीत (पंजाब), आशु (सोनीपत), अंकित गुलिया (सोनीपत), साजन (सोनीपत), रोहित दहिया (सोनीपत), सुनील (सोनीपत), नरिंद्र चीमा (पंजाब), नवीन (सोनीपत) शामिल है। इनके साथ प्रशिक्षक हरगोबिंद सिंह, अनिल कुमार, शशि भूषण प्रसाद, फिजियो बृजेश कुमार, डॉक्टर हरिशंकर शर्मा व रेफरी दिनेश शामिल हैं।
फ्री स्टाइल महिला : शिवान पवार (मध्यप्रदेश), सुषमा शौकीन (दिल्ली), सीतो (रोहतक), संगीता (सोनीपत), भतेरी (भिवानी), राधिका (हिसार), रितिका (रोहतक), किरण (हिसार), विनेश (सोनीपत), अंशु मलिक (सोनीपत), अंजू व सरिता (सोनीपत) शामिल है। इनके साथ प्रशिक्षक साहिल, वीरेंद्र व माधुरी गंगाराम, फिजियो माधुरी कुमारी व अश्विनी जीवन पाटिल व रेफरी संजय कुमार शामिल हैं।

उत्कृष्ट पहलवानों के भाग लेने पर संशय
प्रतियोगिता के लिए बेशक भारतीय दल का चयन कर लिया गया है, लेकिन उत्कृष्ट पहलवानों के इसमें भाग लेने पर संशय बरकरार है। बताया जा रहा है कि उत्कृष्ट पहलवान पहले कुश्ती में जारी विवाद का निपटारा चाहते हैं। उसके बाद ही वह कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेने की बात कह रहे हैं। हालांकि पहलवानों ने इसे लेकर अभी कुछ नहीं कहा है। भारतीय कुश्ती दल 30 जनवरी की रात को रवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed