फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   NA

Sonipat News: मुआवजे की मांग को लेकर निकाला जुलूस, तहसीलदार को सौंपा खून से हस्ताक्षरित ज्ञापन

Sat, 28 Jan 2023 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 28 Jan 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
NA
फोटो 01: सोनीपत शहर में जुलूस निकाल लघु सचिवालय की तरफ जाते किसान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर को लेकर अधिगृहीत जमीन का कम मुआवजा मिलने से नाराज किसानों का धरना-प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को किसानों ने उचित मुआवजे की मांग को लेकर शहर में जुलूस निकाला और बाद में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री के नाम खून से हस्ताक्षरित (अंगूठा लगाकर) ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इससे एक दिन पहले वीरवार को किसानों ने कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस वे के गढ़ी बिंधरौली टोल प्लाजा को फ्री कराने का प्रयास किया था। उस दौरान उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। बाद में कुंडली थाना में ले जाने के बाद उनको छोड़ दिया गया था।
ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर के लिए अधिगृहीत जमीन के उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसान पिपली टोल प्लाजा के पास 12 दिन से धरना दे रहे हैं। शुक्रवार को किसान सोनीपत की छोटूराम धर्मशाला में एकत्रित हुए। यहां से गोहाना रोड पर जुलूस निकालते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। तहसीलदार जिवेंद्र कुमार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नाम खून से अंगूठे लगाकर ज्ञापन सौंपा। लघु सचिवालय के मुख्य गेट पर आधे घंटे तक सांकेतिक धरना दिया।
विज्ञापन

भारतीय किसान नौजवान यूनियन के अध्यक्ष अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि सरकार ने अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो वह 29 जनवरी को गोहाना की सब्जी मंडी में होने वाही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैली में काले झंडे हाथों में लेकर विरोध करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से जारी 50 हजार रुपये का नोटिस उनके घर वीरवार शाम भेजा गया जो ठीक नहीं है। किसानों को परेशान किया गया तो किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर दहिया खाप के प्रधान जयपाल दहिया, दहिया बारहा खाप के प्रधान अतर सिंह दहिया, कैप्टन बिजेंद्र सिंह समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 26 जनवरी को किसानों ने केएमपी एक्सप्रेस वे के गढ़ी बिंधरौली टोल प्लाजा को फ्री कराने का प्रयास किया, मगर प्रशासन ने रोक लिया था। किसानों के नहीं मानने पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया था। उनकी अगुवाई कर रहे किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा किसानों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि उन्हें बाद में छोड़ दिया गया। केएमपी पहुंचे एसडीएम राकेश संधु ने कहा था कि किसानों की मांग को सरकार तक पहुंचा दिया गया है। किसान जबरन टोल फ्री करा रहे थे तो उन्हें हिरासत में लिया गया।

फोटो 01: सोनीपत शहर में जुलूस निकाल लघु सचिवालय की तरफ जाते किसान। संवाद

फोटो 01: सोनीपत शहर में जुलूस निकाल लघु सचिवालय की तरफ जाते किसान। संवाद

फोटो 01: सोनीपत शहर में जुलूस निकाल लघु सचिवालय की तरफ जाते किसान। संवाद

फोटो 01: सोनीपत शहर में जुलूस निकाल लघु सचिवालय की तरफ जाते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed