फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mutilated body found on road

Sonipat News: सड़क पर क्षत-विक्षत मिला शव

Thu, 26 Sep 2024 06:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 26 Sep 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Mutilated body found on road
खरखौदा। दिल्ली मार्ग पर पुराने रामपुर मोड़ के पास एक व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। राहगीर ने मामले की सूचना सैदपुर चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह भिजवा दिया। क्षत-विक्षत होने के कारण शव की पहचान नहीं पाई है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

खरखौदा के गांव छिन्नौली निवासी अजीत ने बताया कि उनका औचंदी बॉर्डर पर ढाबा है। रात को वह अपनी बाइक लेकर ढाबे पर जा रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे वह जब खरखौदा-दिल्ली मार्ग पर रामपुर मोड़ के पास पहुंचे तो उन्हें सड़क पर कुछ पड़ा हुआ दिखाई दिया। बाइक रोककर ध्यान दिया तो सड़क पर कुचला हुआ शव पड़ा था। वाहनों के गुजरने से शव क्षत-विक्षत हो चुका था। अजीत ने मामले की सूचना सैदपुर चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। किसी अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को टक्कर मारने के बाद कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed