फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mustard was not sold due to disturbances in the e-procurement portal

Sonipat News: ई खरीद पोर्टल में गड़बड़ी से नहीं बिकी सरसों

Thu, 23 Mar 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 Mar 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Mustard was not sold due to disturbances in the e-procurement portal
गन्नौर। प्रदेश सरकार सरसों की खरीद के दावे भले ही करती हो, लेकिन अनाज मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद ई-खरीद पोर्टल के खराब होने के चलते नहीं हो पा रही है। ई-खरीद पोर्टल पर रिकॉर्ड दर्ज नहीं होने से मंडी में सरसों की फसल ले कर पहुंच रहे किसानों को गेट पास नहीं मिल रहे हैं। जिस कारण उनकी फसल की सरकारी खरीद नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर क्षेत्र में इस बार 1938 एकड़ में सरसों की खेती करने का पंजीकरण कराया गया है, जिसमें से 338 एकड़ ही ई-खरीद पोर्टल पर अपलोड हुई है। जबकि करीब 1600 एकड़ फसल अभी तक पोर्टल पर अपलोड नहीं हुई है। जिन किसानों की फसल पोर्टल पर अपलोड नहीं हुई है उन्हें गेट पास नहीं मिल रहा है। जिस वजह से उनकी फसल की सरकारी खरीद भी नहीं हो पा रही है। इसकी एक बड़ी मुख्य वजह ई-खरीद पोर्टल न चलना है। पोर्टल में तकनीकी खामियों के चलते फसलें अपलोड नहीं हो रही हैं। वहीं दूसरी वजह किसानों की फसल सत्यापन न होना भी है। मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर सरसों की फसल का पंजीकरण होने के बाद उसे राजस्व विभाग के पटवारी सत्यापन करते हैं। गन्नौर के कुछ गांवों में अभी तक पटवारियों ने फसल का सत्यापन नहीं किया है। जिसकी वजह से उनका रिकॉर्ड ई-खरीद पोर्टल पर नहीं दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

किसान नेताओं ने दी चेतावनी
सरसों की सरकारी खरीद न होने पर किसान यूनियनों ने भी सरकार का विरोध जताया है। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष जयभगवान मलिक, भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के ब्लॉक अध्यक्ष विरेंद्र पहल के नेतृत्व में भी किसान नेता बुधवार को मार्केट कमेटी कार्यालय में पहुंचे और अधिकारियों से सरसों की सरकारी खरीद जल्द से जल्द शुरू करवाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकारी खरीद जल्द शुरू नहीं की गई तो वह प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरसों की खरीद शुरू न होने का मामला संज्ञान में आया है। राजस्व विभाग को तुरंत फसलों को सत्यापन करने के लिए कहा गया है। राजस्व विभाग की तरफ से सोमवार तक का समय मांगा गया है। सोमवार तक सभी फसलों का सत्यापन करने के बाद उन्हें मुख्यालय भिजवा दिया जाएगा। -अनुपमा मलिक, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed