फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Murthal University's B.Tech student dies, friend injured while riding bike in collision with truck

Sonipat News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मुरथल विवि के बीटेक छात्र की मौत, साथी घायल

Tue, 25 Jun 2024 10:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 25 Jun 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Murthal University's B.Tech student dies, friend injured while riding bike in collision with truck
साई प्रेमदीप। फाइल फोटो
सोनीपत। अग्रसेन चौक के पास ट्रक की टक्कर से बुलेट बाइक सवार दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीक्रस्ट) के छात्र की मौत हो गई और उनका साथी घायल हो गया। मृतक के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने ट्रक चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से ओडिशा फिलहाल फरीदाबाद के सेक्टर-16 ए निवासी दीपक नायक ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया था कि वह उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित एचसीएल कंपनी में कार्यरत है। उनके बेटे साई प्रेमदीप (20) मुरथल स्थित डीक्रस्ट विवि में बीटेक द्वितीय वर्ष के छात्र थे। वह सोमवार को अपने दोस्त यश के साथ बुलेट बाइक पर सवार होकर मुरथल की ओर से सोनीपत आ रहे थे। बाइक साई प्रेमदीप चला रहे थे। जब दोनों मुरथल रोड पर अग्रसेन चौक के निकट पहुंचे तो पीछे से आए ट्रक ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दोनों सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रेमदीप की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने ट्रक को रुकवा कर चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। वहीं, घायल यश के परिजनों को सूचना दी और उनके शव को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत के चलते यश को रेफर कर दिया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। मंगलवार को पुलिस ने प्रेमदीप का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed