{"_id":"60564b8a8ebc3ee6517454c0","slug":"murder-youth-dead-body-found-sonipat-news-rtk600877958","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को घर से बुलाने के बाद ईंट से हमला कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को घर से बुलाने के बाद ईंट से हमला कर हत्या
विज्ञापन
गांव बिधलान के पास घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करती खरखौदा पुलिस व मौके पर मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। गांव बिधलान में पड़ोसी युवक के साथ घर से गए युवक की ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई। युवक का शव शनिवार सुबह रिढाऊ मार्ग पर माइनर के किनारे पड़ा मिला। युवक के पास से मिले उसकी मां के मोबाइल से शव की पहचान हो सकी। खरखौदा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मृतक के चाचा के बयान पर पड़ोसी युवक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शनिवार सुबह बिधलान के ग्रामीण जब रिढाऊ गांव की तरफ खेतों में गए तो उन्हें माइनर के पास एक युवक का शव पड़ा दिखाई दिया। उन्होंने इसकी सूचना खरखौदा थाना पुलिस को दी। युवक के चेहरे पर चोट के निशान थे व खून से लथपथ होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। वहीं हाथ पर लिखा नाम भी पढ़ने में नहीं आने पर पुलिस ने शव की जांच की। उसके पास से एक मोबाइल फोन मिला। जांच में फोन युवक की मां का मिला। शव की पहचान गांव बिधलान के ही निरंजन (27) के रूप में हुई।
निरंजन के चाचा धर्मपाल ने पुलिस को बताया कि निरंजन को शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे पड़ोस का ही दीपक घर से बुलाकर ले गया था। जिसके बाद से ही वह नहीं लौटा था और अब उसका शव मिला है। धर्मपाल का कहना है कि किसी बात की रंजिश रखते हुए दीपक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके भतीजे की हत्या की है।
विज्ञापन
गड्ढे में मिली खून से सनी ईंट व शराब की बोतल और गिलास
पुलिस ने मौके पर जांच की तो वहां पास ही एक गड्ढे में खून से सनी ईंट मिली है। शक है कि उससे ही वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं घटनास्थल पर शराब की बोतल व गिलास भी पड़े मिले हैं। अंदेशा है कि पहले यहां पर शराब पी गई और उसके बाद विवाद होने पर निरंजन की हत्या कर दी गई।
आठ साल से लापता है बड़ा भाई
निरंजन की हत्या से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। वहीं परिवार का गुजर-बसर कर रहा था। निरंजन के पिता की बीमारी के चलते पहले ही मौत हो चुकी है वही उसका बड़ा भाई करीब आठ वर्ष से संदिग्ध हालात में घर से लापता है। जिसके चलते उसके दो बच्चों के लालन-पालन की जिम्मेदारी भी निरंजन पर ही थी। निरंजन अविवाहित था और खेतीबाड़ी कर परिवार का गुजरा कर रहा था।
वर्जन
युवक का शव माइनर के पास मिला है। उसके चाचा के बयान पर गांव के ही युवक पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या के कारणों से पर्दा उठा दिया जाएगा।
- विवेक मलिक, थाना प्रभारी, खरखौदा।