फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   murder

ओमेक्स सिटी में महिला की गला दबाकर हत्या, पति के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 01 Aug 2019 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
murder
राई। गांव कुमासपुर के पास स्थित ओमेक्स सिटी के बीपीएल फ्लैट में एक महिला का शव स्टोररूम के अंदर मिला। महिला की रस्सी से गला दबाकर हत्या की गई है। महिला के भाई ने अपने जीजा पर उसकी बहन की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतका के भाई के बयान पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव मुरथल निवासी राकेश ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन मनीषा (25) की शादी पांच साल पहले दिल्ली के गांव झाडौदा निवासी रवि के साथ की थी। शादी के बाद उसकी बहन को साढ़े तीन साल का बेटा भी है। राकेश ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उसकी बहन को मानसिक व शारीरिक तौर से परेशान किया जाने लगा था। उसका पति उसके साथ मारपीट करता था। मंगलवार को उसकी बहन ने फोन कर उसके साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने की बात कही थी। बुधवार शाम को जब वह अपनी बहन से मिलने के लिए फ्लैट पर पहुंचा तो उसकी बहन का शव स्टोर रूम में पड़ा था। उसकी रस्सी से गला दबाकर हत्या की गई थी। साथ ही उसकी बहन का पति घर से गायब था। उसने मामले से मुरथल थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद मुरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम को बुलाया। टीम ने वारदात स्थल से सबूत एकत्रित किए और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर आरोपी रवि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

साढ़े तीन साल के बेटे के सिर से उठा मां का साया
मनीषा का रवि से साढ़े तीन साल का बेटा है। दंपती के झगड़े में मासूम के सिर से मां का साया उठ गया और पिता पर मां की हत्या का मामला मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
महिला का शव प्लैट के स्टोर में मिला है। उसकी रस्सी से गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
-सुमित कुमार, थाना प्रभारी मुरथल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed