फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   murder, dead body found

युवक की डंडों से पीटकर हत्या, शरीर पर मिले चोट के 16 निशान, शनाख्त नहीं

Tue, 22 Jun 2021 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
murder, dead body found
सोनीपत। मुरथल रोड पर कच्चे रास्ते के पास युवक का शव बरामद हुआ है। युवक की डंडों से पीटकर हत्या की गई है। उसके शरीर पर चोट के 16 निशान मिले हैं। साथ ही उसकी हत्या से पहले जहर या नशीला पदार्थ खिलाने का भी अंदेशा है। इसके लिए विसरा लेकर जांच के भेजा जाएगा। शव की शनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मूलरूप से बिहार के जिला गया के गांव सोनपुरा निवासी राजेंद्र प्रसाद ने सोमवार को सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह एयरटेल कंपनी के नेट की तार बिछाने का काम करते हैं। उन्हें मुरथल रोड पर मिक्सचर प्लांट के पास कच्चे रास्ते पर एक शव पड़ा दिखाई दिया। उन्हें लगा कि युवक ने जहर खा रखा है। जिस पर पुलिस को अवगत कराया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने एफएसएल से सुबूत जुटाने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया तो उसमें युवक की पीटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। युवक के शरीर पर चोट के 16 निशान मिले हैं। बताया गया है कि सिर में चोट लगने से युवक की मौत हुई है। उसका शव गड्ढे में पड़ा था। पुलिस पहचान के प्रयास में जुट गई है। युवक की उम्र करीब 24 वर्ष है। उसके शरीर पर पाजामी, बनियान व कमीज मिला है। शक है कि कहीं अन्य स्थान पर हत्या कर यहां शव फेंका गया है। पुलिस ने राजेंद्र प्रसाद के बयान पर हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
मुरथल रोड पर युवक का शव मिला है। उसकी पीटकर हत्या की गई है। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पहचान का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही हमलावरों का सुराग जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दर्पण सिंह, थाना प्रभारी, सेक्टर-27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed