{"_id":"6970e16820a514fc410b5c02","slug":"murder-accused-commits-suicide-in-sonipat-2026-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हत्या आरोपी ने किया सुसाइड, जमानत पर आया था बाहर; बंद कमरे में लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: हत्या आरोपी ने किया सुसाइड, जमानत पर आया था बाहर; बंद कमरे में लटका मिला शव
Wed, 21 Jan 2026 07:53 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Wed, 21 Jan 2026 07:53 PM IST
सार
हरियाणा के सोनीपत में एक युवक की हत्या के मामले में आरोपी ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मोहित, मृतक
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव मलिकपुर में युवक का शव फंदे पर लटका मिला। युवक मोहित देर रात को फैक्टरी से घर में आया था। मोहित पर सवा दो साल पहले हत्या का केस दर्ज हुआ था, जिसमें वह दो माह पहले ही उच्च न्यायालय से जमानत पर बाहर आया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक के आत्महत्या करने के कारणों से परिजनों ने अनभिज्ञता जताई है।
गांव मलिकपुर निवासी मोहित (29) मंगलवार देर शाम गांव धतुरी स्थित फैक्टरी में नौकरी के लिए गया था। मोहित के चाचा पिंटू ने बताया उसका फैक्टरी में पहला ही दिन था। उसे रात को ड्यूटी नहीं दी गई और बुधवार सुबह से काम पर आने को कहा गया। वह देर रात घर पहुंचा और पहली मंजिल पर कमरे में चला गया। परिवार के सदस्य सुबह उसे उठाने पहुंचे तो कमरे में फंदे से लटका मिला। जिस पर परिवार ने पुलिस को अवगत करवाया। मुरथल थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिवार ने आत्महत्या करने के कारणों के प्रति अनभिज्ञता जाहिर की है।
नवंबर 2023 में दोनों भाइयों पर दर्ज हुआ था हत्या का केस
फंदे पर लटके मिले मोहित व उसके भाई रोहित समेत अन्य को नवंबर 2023 में हत्या के मामले में गिरफ्तार किया था। घसौली गांव के लाखन की हत्या कर शव को गांव मलिकपुर-ग्यासपुर रोड पर रेत खान के अंदर दबा दिया गया था। मामले में लाखन की पत्नी गांव घसौली निवासी मनीषा ने 17 नवंबर, 2023 को बड़ी थाना में पति के लापता होने की शिकायत दी थी। लाखन 13 नवंबर से लापता था। मामले में पुलिस ने कॉल डिटेल व मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसके दोस्त गांव मलिकपुर निवासी तुषार को पकडकऱ हत्या का खुलासा किया था। जिसमें मोहित व उसका भाई रोहित भी पकड़े गए थे। शराब पीते हुए कहासुनी में वारदात को अंजाम देने की बात सामने आई थी।

ढाई माह पहले रोहित व दो माह पहले मोहित जमानत पर आया
मामले में मोहित को दो माह पहले उच्च न्यायालय से जमानत मिली थी। वहीं उनके छोटे भाई रोहित ढाई माह पहले जमानत पर आए थे। मोहित अविवाहित था। जमानत पर बाहर आने के बाद दोनों भाई नया जीवन शुरू करना चाहते थे। रोहित फैक्टरी में नौकरी कर रहा था। अब मोहित भी एक दिन पहले नौकरी के लिए गया था, हालांकि उसे बुधवार सुबह से काम पर आने को कहा गया था।
गांव मलिकपुर में युवक का शव फंदे पर लटका मिला। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने किसी तरह की परेशानी की जानकारी नहीं दी है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। -इंस्पेक्टर राजीव कुमार, थाना प्रभारी, मुरथल