फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Municipality intensified efforts to save land

Sonipat News: नगर पालिका ने जमीन बचाने के लिए तेज की कवायद

Tue, 16 Jan 2024 10:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 16 Jan 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
Municipality intensified efforts to save land
सोनीपत के खरखौदा में शहर के दिल्ली चौक के पास स्थित नगर पालिका कार्यालय। संवाद
खरखौदा। नगर पालिका ने अपनी जमीन को बचाने के लिए हर स्तर पर कवायद तेज कर दी है। करीब तीन सौ एकड़ से भी ज्यादा जमीन का मालिकाना हक रखने वाली नगर पालिका खरखौदा के पास रिकार्ड में बेशक जमीन दिखाई दे जाए, लेकिन धरातल पर इस जमीन पर कब्जे हो चुके हैं। नगर पालिका अब अपनी जमीन पर कब्जा लेना चाहती है। इस प्रयास में हाल में तैयार की गई प्रॉपर्टी आईडी भी एक जरिया है। जिसमें से हाल समय में काबिज व्यक्ति को बेदखल करते हुए मालिक का नाम नगर पालिका खरखौदा किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका खरखौदा की तरफ से कुछ समय के दौरान 1800 ऐसे केस तैयार किए थे, जिन्हें नगर पालिका मानती है कि वह नपा की जमीन पर कब्जा किए हुए हैं। इन 1800 केसों को पालिका की तरफ से एसडीएम कोर्ट में पीपी एक्ट के तहत दाखिल करने की तैयारी की जा रही है। जिससे इस जमीन को अपना बताते हुए लीगल तरीके से उस पर कब्जा करने की पैरवी की जा सके। दूसरी तरफ नगर पालिका की तरफ से अब एक और काम किया जा रहा है। जिसके तहत नगर पालिका जिस जमीन को अपना मानती है उस पर बनी प्राॅपर्टी आईडी में से प्रॉपर्टी मालिक का नाम हटाकर जमीन का मालिक नगर पालिका को दर्शाया जा रहा है। यह उस स्थिति में है जब हाल ही में शहर वासियों ने अपना गृहकर अदा किया है। अब उनकी प्राॅपर्टी आइडी में मालिक के नाम पर उस व्यक्ति की जगह पर नगरपालिका का नाम सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


वर्जन
नगर पालिका की जहां भी जमीन है वह एनडीसी पोर्टल पर भी एमसी लैंड दिखाई देगी। इसके लिए अभियान चलाकर अपनी जमीन का रिकाॅर्ड व्यवस्थित किया जा रहा है। जिससे भविष्य में ऑनलाइन जमीन का रिकार्ड विधिवत रूप से देखा जा सके।-संदीप कुमार, सचिव, नगर पालिका, खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed