फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Municipal Council Chairperson laid the foundation stone of synthetic track in Nehru Park

Sonipat News: नगर परिषद की अध्यक्ष ने नेहरू पार्क में सिंथेटिक ट्रैक का किया शिलान्यास

Sat, 24 Feb 2024 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 24 Feb 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Municipal Council Chairperson laid the foundation stone of synthetic track in Nehru Park
गोहाना के नेहरू पार्क में सिंथेटिक ट्रेक का शिलान्यास करती रजनी विरमानी व अन्य। संवाद
गोहाना। नगर परिषद गोहाना की तरफ से शहर में जींद रोड स्थित जवाहरलाल नेहरू पार्क में सिंथेटिक ट्रैक तैयार करवाया जाएगा। इसके साथ में पार्क में पर्याप्त रोशनी के लिए लाइट लगाई जाएंगी। नगर परिषद की अध्यक्ष रजनी विरमानी ने उपाध्यक्ष राजबाला मलिक की अध्यक्षता में दोनों कार्यों के लिए शिलान्यास किया।
विज्ञापन

शहर में जींद मार्ग स्थित न्यात कालोनी, शिव नगर, श्रीराम शरणम् कालोनी, रेलवे कालोनी, राम नगर से शहीद मदनलाल ढींगरा स्टेडियम दूर हैं। इन कालोनियों के युवाओं को स्टेडियम में आने में शहर में जाम से जूझना पड़ता है। स्टेडियम में अधिक भीड़ होने पर युवाओं को दौड़ लगाने के लिए इंतजार भी करना पड़ता है। विभिन्न काॅलोनियों के युवाओं की मांग थी कि जींद रोड स्थित जवाहरलाल नेहरू पार्क में सिंथेटिक ट्रैक तैयार करवाया जाए। नप यहां पर 35 लाख रुपये की लागत से लगभग 500 मीटर लंबा ट्रैक तैयार करवाएगी। पर्याप्त रोशनी करने के लिए 15 लाख रुपये की लागत से लाइटें लगाई जाएंगी। शनिवार शाम को नप अध्यक्ष रजनी विरमानी ने उपाध्यक्ष राजबाला मलिक की अध्यक्षता में दोनों कार्यों का शिलान्यास किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता इंद्रजीत विरमानी, नगर पार्षद मुकेश देवगन, राजेश कुमार, जतीश कपूर, राम सिंह सैनी, जगदीश राय, नरेंद्र कुमार, सुमन सैनी, भागवती राजपाल, विरेंद्र भनवाला, ओम प्रकाश शर्मा, प्रदीप चहल, जेई अरविंद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed