फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Municipal council allotted tender to catch 1000 destitute animals

Sonipat News: नगर परिषद ने 1000 बेसहारा पशुओं को पकड़ने का टेंडर किया अलॉट

Sun, 04 Aug 2024 10:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 04 Aug 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
Municipal council allotted tender to catch 1000 destitute animals
सोनीपत के गोहाना में आदर्श नगर की गली में घूम रहे बेसहारा पशु। संवाद
गोहाना। नगर परिषद की तरफ से एजेंसी को शहर के एक हजार बेसहारा पशुओं को पकड़ने का टेंडर अलॉट कर दिया गया है। एजेंसी को बड़े पशु के 836 रुपये व छोटे पशु के 336 रुपये का प्रति पशु भुगतान किया जाएगा। एजेंसी की तरफ से जल्द ही बेसहारा पशुओं को पकड़ने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहरवासी गलियों व सड़कों पर बेसहारा पशुओं से परेशान हैं। शहरवासियों ने नगर परिषद से कई बार बेसहारा पशुओं को पकड़ने की मांग की है। इसके चलते नगर परिषद ने टेंडर अलॉट कर इन पशुओं को पकड़ने के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं। नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही शहर में घूम रहे बेसहारा पशुओं को पकड़ लिया जाएगा। शहरवासियों का कहना है कि बेसहारा पशुओं की वजह से शहर में रोजाना हादसे हो रहे थे।
विज्ञापन

वर्जन
नगर परिषद की तरफ से बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए एजेंसी को टेंडर अलॉट कर दिया गया है। इन बेसहारा पशुओं को पानीपत रोड स्थित नंदीशाला में भेजा जाएगा। जल्द ही शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed