फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Municipal Corporation supervisor was shot by a village youth and his friend, case registered

Sonipat News: नगर निगम के सुपरवाइजर को गांव के युवक व उसके साथी ने मारी थी गोली, मुकदमा दर्ज

Fri, 04 Oct 2024 08:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 04 Oct 2024 08:27 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation supervisor was shot by a village youth and his friend, case registered
गन्नौर। गांव राजपुर में नगर निगम के सुपरवाइजर को गांव के ही युवक व उसके साथी ने गोली मारी थी। पुलिस ने मामले में एक नामजद सहित दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गोली लगने से घायल हरिओम राठी दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उपचाराधीन हैं। उन्हें तीन गोलियां लगी हैं। एक गोली कमर में व दो गोली पासू में लगी है। हमलावरों में एक युवक विशेष गन्नौर के राजपुर गांव का ही रहने वाला है। बड़ी थाना पुलिस ने हमलावरों की धरपकड़ तेज कर दी है।
विज्ञापन

गांव राजपुर निवासी हरिओम राठी ने बताया कि वह नगर निगम सोनीपत मे सुपरवाइजर के पद पर ठेकेदार के माध्यम से कार्यरत हैं। 03 अक्तूबर को वह अपने घर से मेडिकल स्टोर के लिए पैदल जा रहे थे। वह जब लोहार चौपाल के पास पहुंचे तो दो युवक बाइक पर सवार होकर आए। बाइक के पीछे बैठे एक युवक ने किसी पुरानी रंजिश के चलते जान से मारने की नीयत से उस पर तीन फायर किए। हमलावर वारदात को अंजाम देकर भाग गए। जिसके बाद वह घायल अवस्था में अपने चाचा अशोक के घर चले गए। हरिओम ने बताया कि उन पर हमला करने वालों में एक युवक विशेष कुमार उर्फ खली राजपुर गांव का ही रहने वाला है जबकि दूसरे युवक को वह पहचान नहीं पाए।
विज्ञापन

बड़ी थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed