फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Municipal Corporation changed the names of two colonies

Sonipat News: नगर निगम ने बदले दो कॉलोनियों के नाम

Wed, 28 May 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 28 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation changed the names of two colonies
सोनीपत। नगर निगम क्षेत्र में शामिल खान काॅलोनी का नाम बदलकर स्वतंत्र नगर और पटेल नगर कॉलोनी के पास स्थित मदीना मस्जिद कॉलोनी का नाम शांति विहार रखा गया है। इसे लेकर हाउस की बैठक में पहले ही प्रस्ताव पारित किया गया था। जल्द ही निगम इनके बोर्ड लगाकर काॅलोनियों को नए नाम से पहचान दिलवाएगा।
विज्ञापन

कॉलोनियों का नाम बदलने के लिए लोगों की मांग पर 6 मई को हुई बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए थे। खान कॉलोनी का नाम बदलने के पीछे बताया गया कि पहले सेक्टर-12 के साथ लगते इस इलाके में रेत खनन होता था। जब यहां रिहाइश शुरू हुई तो नाम ही खान कॉलोनी प्रचलन में आ गया। इसी तरह पटेल नगर में मुस्लिम समुदाय की ओर से मस्जिद का निर्माण किया गया तो कॉलोनी पूरी तरह बसने के बाद कुछ लोगों ने कॉलोनी का नाम पटेल नगर से बदलकर मदीना मस्जिद कॉलोनी कर दिया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों को इस नाम पर एतराज था। उन्होंने एक ज्ञापन पार्षद और आयुक्त को सौंपकर कॉलोनी का नाम मदीना मस्जिद से शांति विहार रखने की मांग की थी। नगर निगम की हाउस की बैठक में एजेंडा रखा गया, तो सभी पार्षदों ने हाथ खड़े करके समर्थन किया था। अब इनके नाम में बदलाव हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो समुदाय में झगड़े के बाद चर्चा में आई थी खान कॉलोनी
सेक्टर-12 के साथ लगती खान कॉलोनी में दो समुदायों का झगड़ा हो गया था। जिसके बाद कॉलोनी काफी समय तक चर्चा में रही थी। कॉलोनी में शांति बनाने के लिए पुलिस बल तक तैनात करना पड़ा था। कॉलोनी में समुदाय के लोगों ने हनुमान चालीसा का पाठ भी किया था।
वर्जन
दो कॉलोनियों का नाम बदलने की मांग उठ रही थी। स्थानीय नागरिकों की मांग को पूरा किया गया है।-राजीव जैन, मेयर, नगर निगम, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed