फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Municipal Corporation area will be illuminated before Diwali, arrangement for lighting and extinguishing will be done at one place

Sonipat News: दिवाली से पहले जगमग होगा नगर निगम क्षेत्र, एक जगह होगी जलाने-बुझाने की व्यवस्था

Wed, 10 Sep 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 10 Sep 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation area will be illuminated before Diwali, arrangement for lighting and extinguishing will be done at one place
सोनीपत। दिवाली से पहले नगर निगम क्षेत्र को जगमग करने की तैयारी है। मेयर राजीव जैन ने निर्देश दिए हैं कि दिवाली से पहले पूरे निगम क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम पूरा किया जाए। सभी चौक-चौराहों को फैंसी लाइट से जगमग किया जाए।
विज्ञापन

नगर निगम अब शहर की सभी स्ट्रीट लाइटों के लिए सेंट्रलाइज्ड सिस्टम बनाने जा रहा है। इससे शहर की सभी लाइटों को एक ही जगह से ऑन या ऑफ किया जा सकेगा। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार को मेयर राजीव जैन ने अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ स्ट्रीट लाइट लगाने के चल रहे कार्य की समीक्षा की।
विज्ञापन

नगर निगम ने शहर के 20 वार्ड में 9813 स्ट्रीट लाइट लगाने का टेंडर जारी किया है। इस पर लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इनमें से अब तक 2200 स्ट्रीट लाइट लगाई जा चुकी हैं। अब इन लाइटों की व्यवस्था सेंट्रलाइज्ड कंट्रोल एंड मॉनिटरिंग सिस्टम (सीसीएमएस) के तहत की जा रही है। शुरुआती चरण में 105 सीसीएमएस लगाने के लिए 1.61 करोड़ रुपये का वर्क ऑर्डर जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि वार्ड की गलियों में सीसीएमएस पद्धति से स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही हैं, जिनका कंट्रोल (बंद एवं चालू करने का काम) एक ही स्थान पर लगाए जाने वाले पैनल से होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि छोटी गलियों में जहां पर खंभे नहीं लग सकते वहां पर दीवारों पर स्टैंड लगाकर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएं। उन्होंने कहा कि तार और लाइट की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
कमांड कंट्रोल के जरिए मॉनिटरिंग करेगा नगर निगम
मुख्यालय स्तर पर सीसीएमएस का एक कंट्रोल सेंटर भी बनाया जाएगा। यहीं से कमांड कंट्रोल के जरिए सभी सेंटर जोड़े जाएंगे। सीसीएमएस वायरलेस तकनीक पर काम करेगा। जो कमांड कंट्रोल के जरिए मॉनिटरिंग करेगा कि किस एरिया में कौन सी लाइट खराब है या किस लाइट को मरम्मत करने की आवश्यकता है। इसमें इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सिस्टम के जरिए पूरे लाइट सिस्टम को 24 घंटे तक कंट्रोल किया जा सकेगा।

मेयर ने सभी चौक-चौराहों पर रंग-बिरंगी फोकस लाइट लगाने और सभी पार्कों की लाइट ठीक करने के भी निर्देश दिए हैं। बैठक में कार्यकारी अभियंता अजय निराला, उपमंडल अभियंता सोमबीर, कनिष्ठ अभियंता अनिल वलेचा, प्रदीप कुमार व ठेकेदार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed