फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Municipal Corporation approves budget of Rs 34.45 crore, no new tax

Sonipat News: नपा की 34.45 करोड़ के बजट पर मुहर, नया कर नहीं

Tue, 17 Feb 2026 07:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 17 Feb 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation approves budget of Rs 34.45 crore, no new tax
बजट बैठक में उपस्थित नगरपालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी, सचिव प्रदीप खर्ब व पार्षद। संवाद
फोटो- 33, बजट बैठक में उपस्थित नगरपालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी, सचिव प्रदीप खर्ब व पार्षद।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। नगर पालिका की वर्ष 2026-27 की अनुमानित बजट बैठक मंगलवार को पालिका अध्यक्ष अरुण त्यागी की अध्यक्षता में हुई। इसमें छह पार्षद नहीं शामिल हुए। बाकी ने बजट प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी।
बैठक में बताया गया कि इस बार किसी प्रकार का नया कर नहीं लगाया गया है। आय का प्रावधान पिछले वर्ष की प्राप्तियों को ध्यान में रखकर किया गया है। स्वीकृत बजट के अनुसार 1 अप्रैल 2026 को पालिका के पास लगभग 2.62 करोड़ रुपये शेष रहेंगे।
विज्ञापन

इस वर्ष करीब 31.83 करोड़ रुपये आय का प्रावधान रखा गया है। नगर पालिका की कुल आय लगभग 34.45 करोड़ रुपये रहेगी। वर्ष 2026-27 में करीब 30.22 करोड़ रुपये खर्च होने का प्रस्ताव रखा गया है। 31 मार्च 2027 तक लगभग 4.22 करोड़ रुपये शेष रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव प्रदीप खर्ब ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्ताव पास हो गया है। आय-व्यय का जो प्रारूप तैयार किया गया है उससे शहर के विकास कार्यों में गति आएगी। बैठक से छह पार्षद नदारद रहे।

बैठक में पार्षद सचिन कुमार, कृष्ण टांक, खुशबू जैन, वरुण जैन, अंकित त्यागी, विकास शर्मा, संगीता त्यागी, सोनिया शर्मा, दिनेश अदलखा, नरेश वर्मा, शमशेर सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed