{"_id":"6aa8626d3c428b5fb30ec49c","slug":"mulberry-saplings-planted-in-the-park-on-hindi-diwas-sonipat-news-c-197-1-snp1003-160554-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: हिंदी दिवस पर छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: हिंदी दिवस पर छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की
सोनीपत। अखिल भारतीय साहित्य परिषद की ओर से हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदू कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय उपाध्यक्ष रामधन शर्मा ने की। मुख्य अतिथि हरियाणा साहित्य अकादमी के पूर्व निदेशक डॉ. पूर्णमल गौड़ और विशिष्ट अतिथि शिक्षाविद एवं लेखक डॉ. जगदीश बत्रा रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत रामधन शर्मा के भजन से हुई। डॉ. पूर्णमल गौड़ ने कहा कि दक्षिण भारत के साथ विदेशों में भी हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी के प्रति प्रेम विकसित करने और इसके प्रचार-प्रसार में योगदान देने का आह्वान किया।
डॉ. जगदीश बत्रा ने विदेशों में हिंदी के बढ़ते प्रभाव और वैश्विक महत्ता पर विचार रखे। एसएन शर्मा ने हिंदी भाषा के महत्व पर कविता प्रस्तुत की, जबकि नरेश आकाश ने विद्यार्थियों को हिंदी के प्रति सम्मान और गौरव की भावना रखने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
कक्षा छठी की गव्या ने गीत, आठवीं की धृति ने कविता और जानवी ने भाषण प्रस्तुत किया। दसवीं की अनुष्का ने गीत तथा ग्यारहवीं की आराध्या और यति ने हिंदी भाषा के महत्व पर भाषण दिए। कवयित्री गीता सैनी और डॉ. मंजू शर्मा ने भी प्रस्तुति दी। छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्राचार्य किरण गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों को अंग्रेजी समेत अन्य भाषाओं का ज्ञान हासिल करना चाहिए, लेकिन मातृभाषा हिंदी के प्रति सम्मान और उसका ज्ञान भी उतना ही महत्वपूर्ण है।