फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   mrderer arrest in Farmer protest

पहचान छिपाकर किसान आंदोलन में घूमता रहा इनामी बदमाश

Tue, 23 Nov 2021 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
mrderer arrest in Farmer protest
बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने हत्या एवं हत्या प्रयास की घटना में संलिप्त पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया था। गांव पिपली खेड़ा के रहने वाले आरोपी पवन उर्फ सोनू को पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर ले रखा है। रिमांड अवधि के दौरान पवन ने बताया कि वारदातों को अंजाम देने के बाद अपनी पहचान छिपा कर किसान अंदोलन में आता-जाता रहा। इसके अलावा वह कई बार हरिद्वार भी जाकर छिपा था। पुलिस पवन कुमार से वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन

बड़ी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि 19 फरवरी को पवन उर्फ सोनू ने रोहताश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक रोहताश के बेटे पिपली खेड़ा निवासी अरुण की शिकायत पर आरोपी पवन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। जिसके बाद से आरोपी पवन फरार चल रहा था। 15 दिन पहले उसने अपनी चाचा को गोली मारकर घायल कर दिया था। पूछताछ करने पर आरोपी पवन ने बताया कि पैसों के लेन-देन को लेकर उसने दोनों घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस पवन से वारदात में प्रयुक्त पिस्तौल के बारे में पूछताछ कर रही है। जल्द ही पिस्तौल को भी बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed