फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MP laid foundation stone and inaugurated development projects worth Rs 174 crore

Sonipat News: सांसद ने 174 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

Thu, 25 Jan 2024 03:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 25 Jan 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
MP laid foundation stone and inaugurated development projects worth Rs 174 crore
सोनीपत। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिले की करीब 174 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं सहित प्रदेश की 153 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। लघु सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में सांसद रमेश कौशिक ने नौ विकास परियोजनाओं का विधिवत शिलान्यास व लोकार्पण किया।
विज्ञापन

सांसद रमेश कौशिक ने कहा कि सोनीपत जिला विकास पथ पर तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। रेल परियोजनाओं की विशेष सौगात सोनीपत को मिली है। साथ ही अब बठिंडा तक के सफर करने के लिए फरक्का एक्सप्रेस की सुविधा लोगों को मिल गई है। उपायुक्त डाॅ. मनोज कुमार ने अतिथि सांसद रमेश कौशिक व विधायक निर्मल चौधरी, पूर्व मंत्री कविता जैन का स्वागत किया। नगर निगम के आयुक्त विश्राम कुमार मीणा ने भरोसा दिया कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समयावधि में पूर्ण की जाएगी।
विज्ञापन

पांचों पांडवों के नाम पर बनवाएंगे सोनीपत के प्रवेश द्वार
सांसद रमेश कौशिक ने प्रवेशद्वारों के निर्माण की आधारशिला रखते हुए कहा कि पांडवों के नाम पर आधारित पांच प्रवेशद्वार महाभारतकाल की याद दिलायेंगे। इनमें मुरथल रोड पर 93.53 लाख रुपये से युधिष्ठिर द्वार, रोहतक रोड पर 85.20 लाख रुपये से भीम द्वार, बहालगढ़ रोड पर 93.27 लाख रुपये से अर्जुन द्वार, नरेला रोड पर 83.47 लाख रुपये से नकुल द्वार और गोहाना रोड पर 88.31 लाख रुपये से सहदेव द्वार का निर्माण किया जाएगा। साथ ही गन्नौर में अगवानपुर रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। जिस पर करीब 19 करोड़ 2 लाख रुपये खर्च होंगे। सांसद ने आरओबी के निर्माण के लिए शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीवर व जलापूर्ति व्यवस्था का लोकार्पण किया
सांसद रमेश कौशिक ने शहर में 90.81 करोड़ रुपये से मजबूत की गई सीवरेज व्यवस्था का लोकार्पण किया। वहीं 58 करोड़ रुपये से चालू की गई जलापूर्ति व्यवस्था का उद्घाटन किया। उन्होंने महलाना रोड पर 1.30 करोड़ रुपये से स्वर्ण जयंती पार्क का भी लोकार्पण किया। इस दौरान जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र शर्मा, निगम पार्षद सुरेंद्र मदान, अतुल जैन, कार्यकारी अभियंता विशाल गर्ग, अजय निराला, पंकज सैनी, सहायक अभियंता नरेंद्र सिंह, देवेंद्र खासा, सोमबीर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed