फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Motor of boosting station breaks down, drinking water crisis in more than 10 colonies

Sonipat News: बूस्टिंग स्टेशन की मोटर खराब, 10 से ज्यादा काॅलोनियों में पेयजल संकट

Fri, 23 Aug 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 23 Aug 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Motor of boosting station breaks down, drinking water crisis in more than 10 colonies
सोनीपत के मुरथल रोड स्थित बूस्टिंग स्टेशन पर खराब हुई मोटर को देखते निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी।
सोनीपत। मुरथल रोड पर मुखी अस्पताल के पास स्थित बूस्टिंग स्टेशन की मोटर खराब हो गई। इसके चलते आसपास की 10 से ज्यादा काॅलोनियों में पेयजल सप्लाई कम हो रही है। घर में पानी कम आने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों का आरोप है कि अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद मोटर को ठीक नहीं कराया जा रहा है। इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुरथल रोड पर मुखी अस्पताल के पास डेढ़ साल पहले कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन (अमृत) योजना बूस्टिंग स्टेशन बनाया गया था। कई दिन से मोटर खराब है। एक बार मोटर चलने के कुछ समय पर बंद हो जाती है। इसके कारण राज मोहल्ला, बागड़ फालसा क्षेत्र, सुनारों वाली गली, बागड़ी मोहल्ला, लाल दरवाजा, ओल्ड महावीर कालोनी, न्यू महावीर काॅलोनी, अनिल नगर, लोहारन गली, कोट मोहल्ला, कुम्हार गेट और हलवाई हट्टा क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। क्षेत्र के लोग पेयजल समस्या के समाधान की मांग को लेकर निगम अधिकारियों को शिकायत कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई न होने के कारण उनकी परेशानी और बढ़ रही है।
विज्ञापन

मोटर खराब होने के कारण उन कॉलाेनियों में पानी की आपूर्ति मुरथल अड्डा स्थित राजकीय कन्या स्कूल के पीछे बने बूस्टिंग स्टेशन से की जा रही है। लोगों का कहना है कि उनके घरों में पूरा पानी नहीं पहुंच रहा है। कॉलोनियों में पानी की किल्लत गहराई हुई है। घरों में लगे सबमर्सिबल का पानी पीने योग्य नहीं है। ऐसे में उन्हें पानी खरीदकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। उनकी नगर निगम प्रशासन से मांग है कि जल्द उनकी समस्या का समाधान करें। निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी का कहना कि मोटर खराब होने का शिकायत निगम अधिकारियों को दे रखी है। उसके बाद भी मोटर को ठीक कराने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह मुख्यमंत्री को अधिकारियों की शिकायत करेंगे और निगम के खिलाफ धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बूस्टिंग स्टेशन की मोटर में तकनीकी खराबी आ रखी है। कुछ देर चलने के बाद बार-बार बंद हो जाती है। ठेकेदार को मोटरों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए है। लापरवाही मिलने पर ठेकेदार के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
- विशाल गर्ग, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed