{"_id":"6637fd6f9714be2eb10da014","slug":"motivated-blood-donors-to-stay-safe-by-gifting-them-helmets-sonipat-news-c-197-1-snp1007-117856-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रक्तदाताओं को हेलमेट भेंट कर सुरक्षित रहने को किया प्रेरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रक्तदाताओं को हेलमेट भेंट कर सुरक्षित रहने को किया प्रेरित
Mon, 06 May 2024 03:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 06 May 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जैन बाग कॉलोनी स्थित शंभू दयाल विद्यालय में रविवार को आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में 217 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई और 66 लोगों ने रक्तदान किया।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रधान अनिल गुप्ता व महासचिव अधिवक्ता अरविंद मित्तल ने बताया कि डॉ. दीपक, डॉ. रवि, डॉ. पूनम व भारत दुआ ने मधुमेह, रक्तचाप व ईसीजी की जांच की। डॉ. रिया ने 77 लोगों की नेत्र जांच की। इनमें 13 मरीजों का अस्पताल में मुफ्त ऑपरेशन किया जाएगा। डॉ. वरुण शर्मा व डॉ. इरफान ने 32 लोगों की दंत जांच की। शिविर में 66 रक्तदाताओं ने रोटरी ब्लड बैंक की टीम को रक्तदान किया। रोटरी की तरफ से रक्तदाताओं को हेलमेट भेंट किए गए। सेफ इंडिया फाउंडेशन के प्रधान संजय सिंगला व चेयरमैन वाईके त्यागी ने बताया कि हर महीने के पहले रविवार को शिविर लगाया जाता है। शिविर सेफ इंडिया फाउंडेशन, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की जिला इकाई, महिला व युवा जिला इकाई, श्री श्याम बाला सेवा मंडल, रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत एक्सीलेंस, कृष्णा देवी श्याम मिष्ठान भंडार के सहयोग से लगाया गया। इसमें संजय बेनीवाल, आकांक्षा, प्रमोद जैन, डॉ. एचके अग्रवाल व डॉ. डीएल मल्होत्रा मौजूद रहे।