{"_id":"64540385832122cae7034524","slug":"mother-in-law-killed-daughter-in-law-and-girl-injured-in-car-collision-sonipat-news-c-17-1-143519-2023-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कार की टक्कर से सास की मौत, बहू और लड़की घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कार की टक्कर से सास की मौत, बहू और लड़की घायल
Fri, 05 May 2023 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 05 May 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव माच्छरी के पास बने बस स्टॉप के सामने सड़क पार कर रही तीन महिलाओं को एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल महिलाओं का खानपुर मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है।
मोहाना थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बादशाहपुर माच्छरी निवासी सविता ने बताया कि 3 मई को वह अपनी सास सावित्री देवी व एक लड़की सिमरन के साथ ईको वैन में सवार होकर सोनीपत से गांव पहुंचे थे। गांव के सामने बस स्टॉप पर उतर कर सड़क पार कर रहे थे तो सोनीपत की तरफ से आई कार ने टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने वाहनों की व्यवस्था कर घायल सावित्री देवी को सोनीपत और सविता व सिमरन को खानपुर मेडिकल कॉलेज भिजवाया। निजी अस्पताल में उपचाराधीन सावित्री की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।