फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mother-in-law and daughter-in-law died due to car collision, daughter and female colleague serious

Sonipat News: कार की टक्कर से सास-बहू की मौत, बेटी व सहकर्मी महिला गंभीर

Thu, 07 Dec 2023 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Mother-in-law and daughter-in-law died due to car collision, daughter and female colleague serious
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 पर प्याऊ मनियारी के पास बुधवार की शाम सड़क पार कर रही सास-बहू, बेटी व सहकर्मी महिला कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उनके पीछे चल रहे बेटे ने मां, पत्नी, बहन व पड़ोस की महिला को दिल्ली के नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान देर रात सास-बहू ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला लखीनपुर खीरी के गांव सिसौरा निकुमपुर निवासी रजनीश ने बताया कि वह छह माह से अपनी मां मुनीषा देवी (48), पत्नी सविता (27), बहन सोनी देवी (19) के साथ प्याऊ मनियारी में किराये के कमरे में रह रहे हैं। वे बर्तन बनाने की फैक्टरी में काम करते हैं। वहीं उनकी मां, पत्नी व बहन कुंडली स्थित एक कंपनी में काम करती थी। बुधवार देर शाम फैक्टरी से छुट्टी के बाद मां, पत्नी, बहन व पड़ोस की रहने वाली शिल्पा पैदल ही प्याऊ मनियारी लौट रही थीं। वह भी उनके पीछे चल रहे थे। चारों प्याऊ मनियारी के पास नेशनल हाईवे-44 को पार कर रही थी कि पानीपत से दिल्ली की तरफ जा रही कार ने चारों को टक्कर मार दी। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्होंने कार चालक से नाम पूछा तो उसने अपना नाम दिल्ली के राजधानी एनक्लेव निवासी सुधीर जैन बताया। वह अपनी मां, पत्नी, बहन व पड़ोस की महिला को लेकर दिल्ली के नरेला स्थित सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर देर रात मुनीषा व सविता ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
नेशनल हाईवे-44 पर प्याऊ मनियारी के पास सड़क पार कर रही सास-बहू, बेटी व सहकर्मी को कार ने टक्कर मार दी थी। घायलों को नरेला स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां सास-बहू की मौत हो गई जबकि बेटी व सहकर्मी की हालत गंभीर है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। -ऋषिकांत, प्रभारी, कुंडली थाना, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed