फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mother in law accuses daughter in law of attacking her with a knife

सास ने पुत्रवधू पर लगाया चाकू से हमला करने का आरोप

Sun, 19 Sep 2021 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
Mother in law accuses daughter in law of attacking her with a knife
सोनीपत। शहर की सिद्धार्थ कॉलोनी की महिला ने घर को लेकर विवाद में अपनी पुत्रवधू पर चाकू से हमला कर उसे घायल करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसकी पुत्रवधू की मां भी उसके साथ थी। महिला के पेट के पास चाकू मारने से वह घायल हो गई। उसे खानपुर महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिद्धार्थ कॉलोनी की रहने वाली शकुंतला देवी ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि उसके पति राजेंद्र सिंह की मृत्यु हो चुकी है। उनको एक लड़का व एक लड़की है। दोनों की शादी हो चुकी है। वह सिद्धार्थ कॉलोनी में अपने पुस्तैनी मकान में बेटे प्रदीप के साथ रहती हैं। प्रदीप की शादी ज्योति के साथ हुई है। 16 सितंबर को ज्येाति व उसकी मां घर पर आई थी। उस समय बेटा प्रदीप घर पर नहीं था। कुछ देर बात करने के बाद पुत्रवधू व उसकी मां ने उसे घर खाली करने को कहा था। इसको लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान उसके बेटे की सास ने उसे पकड़ लिया और पुत्रवधू ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने महिला के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed