फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mother filed a case of rape against her daughter, minor refused in court

Sonipat News: मां ने बेटी से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया, नाबालिग कोर्ट में मुकरी

Mon, 10 Mar 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 10 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Mother filed a case of rape against her daughter, minor refused in court
सोनीपत। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बेटी को मेहंदी लगाने के बहाने बहकाकर ले जाने के बाद दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें पुलिस ने पीड़ित के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए तो उसने दुष्कर्म से इंकार कर दिया। बाद में महिला ने भी गलतफहमी में मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। महिला ने मामले को लेकर लिखित में दिया तो पुलिस ने मुकदमा निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र की महिला ने 7 मार्च को पुलिस को बताया था कि 17 साल की बेटी को एक युवक सालभर से जानता है। उनकी बेटी 18 अक्तूबर, 2024 को मेहंदी लगाने के लिए सेक्टर-14 मार्केट में गई थी। वहां से युवक उनकी बेटी को बहकाकर अपनी मां व बहन को मेहंदी लगाने का झांसा देकर होटल में ले गया और दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

बाद में आरोपी बेटी को मार्केट में छोड़कर चला गया था। इतना ही नहीं 26 फरवरी को भी एक गेस्ट हाउस में ले गया और उनकी बेटी से गलत काम किया था। आरोपी उनकी बेटी को शादी का झांसा देता रहा। वह उनकी बेटी से सोशल मीडिया के माध्यम से बातचीत करता था। जिसका पता लगने पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में पुलिस 8 मार्च को पीड़ित के बयान दर्ज कराने के लिए अदालत लेकर गई। जहां पर मजिस्ट्रेट के सामने लड़की ने दुष्कर्म नहीं होने की बात कही है। इसके बाद अदालत में महिला से पूछा तो उन्होंने भी गलतफहमी में शिकायत देने की बात कही।

जिसके बाद महिला ने अब थाने में इस संबंध में लिखित दिया है। पुलिस ने उनके बयान की रिकॉर्डिंग की है। जिसके पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म के मुकदमे को निरस्त कर दिया गया। पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने कहा कि महिला ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। लड़की के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए तो उसने मना कर दिया। महिला ने अदालत में गलतफहमी में शिकायत देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed