फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Most of the 96 complaints that reached the Samadhan Camp were resolved.

Sonipat News: समाधान शिविर में पहुंची 96 शिकायतों में अधिकतर का हुआ समाधान

Tue, 25 Jun 2024 10:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 25 Jun 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Most of the 96 complaints that reached the Samadhan Camp were resolved.
सोनीपत। नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को लघु सचिवालय में लगाए गए समाधान शिविर में 96 शिकायतें पहुंची। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने पेंशन, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र से जुड़ी अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया। लंबित शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन


लघु सचिवालय में लगाए गए समाधान शिविर में उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने जिला प्रशासन के अधिकारियों संग परिवार पहचान पत्र के अलावा प्रॉपर्टी आईडी, राशन कार्ड, बिजली, पेयजल, पुलिस से संबंधित व विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशनों से संबंधित मामलों की सुनवाई की। इस दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निवारण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्य दिवस पर जिला स्तर पर लघु सचिवालय स्थित कांफ्रेंस हॉल व उपमंडल स्तर पर एसडीएम कार्यालय में सुबह 9 से 11 बजे तक समाधान शिविर लगाया जा रहा है। किसी नागरिक को सरकार की योजनाओं का लाभ लेने में व अन्य कोई समस्याएं आ रही हैं तो वह समाधान शिविरों में अपनी शिकायतों का त्वरित समाधान करवा सकते हैं। इस मौके पर डीसीपी नरेंद्र सिंह, एसडीएम अमित कुमार, नगराधीश पूजा कुमारी, नगर निगम की संयुक्त आयुक्त रेणुका, डीडीपीओ जितेन्द्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनका हुआ समाधान

समाधान शिविर में आए गन्नौर निवासी विजय कुमार ने बताया कि ओबीसी प्रमाण पत्र बनाने के लिए उपायुक्त के समक्ष अपनी शिकायत रखी थी, इस पर उपायुक्त ने तुरंत कार्यवाही करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारी को मौके पर बुलाकर ओबीसी प्रमाण पत्र बनवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव मुरथल निवासी दिनेश चंद्र ने बताया कि उसे अपनी विधुर पेंशन बनवानी थी, इसके लिए वह समाधान शिविर में पहुंचे थे। शिविर में उन्होंने उपायुक्त से मिलकर अपनी शिकायत उनके समक्ष रखी। उपायुक्त ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इनकी तुरंत पेंशन बनवाई जाए, ताकि इनको आर्थिक सहायता मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed