फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Most of the 96 complaints received in the camp were resolved

Sonipat News: शिविर में आई 96 शिकायतों में से अधिकतर का किया समाधान

Tue, 18 Jun 2024 10:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 18 Jun 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Most of the 96 complaints received in the camp were resolved
सोनीपत। लघु सचिवालय में लगाए गए समाधान शिविर में 96 नागरिक अपनी समस्याएं लेकर नगर निगम के आयुक्त विश्राम मीणा के समक्ष पहुंचे। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के के निर्देश दिए और अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया।
विज्ञापन

निगमायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकार का लक्ष्य है कि लोगों को उनकी समस्याओं के निदान के लिए एक सिंगल प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जाए ताकि उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविर में आने वाले नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निवारण करें। नागरिकों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो और उनको एक समस्या के लिए अधिकारियों के पास बार-बार न आना पड़े। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, डीसीपी नरेंद्र सिंह, एसडीएम अमित कुमार, जिला राजस्व अधिकारी हरिओम अत्री व जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जितेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed