{"_id":"6851c47979c19a85490160b8","slug":"more-than-30-development-works-worth-rs-2741-crore-got-approval-sonipat-news-c-197-1-snp1001-138192-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 27.41 करोड़ के 30 से अधिक विकास कार्यों को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 27.41 करोड़ के 30 से अधिक विकास कार्यों को मिली मंजूरी
Wed, 18 Jun 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो 25: सोनीपत नगर निगम कार्यालय में वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक के दौरान मेयर राजीव जैन, स
सोनीपत। नगर निगम कार्यालय में मंगलवार शाम को वित्त एवं अनुबंध समिति की बैठक हुई। इसमें शहर के विकास को रफ्तार देने देने के लिए 30 से अधिक कार्यों को मंजूरी दी गई। इन पर 27.41 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
मेयर राजीव जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन निगमायुक्त हर्षित कुमार ने किया। उनके साथ सीनियर डिप्टी मेयर राजीव सरोहा, डिप्टी मेयर मनजीत गहलावत, समिति सदस्य एवं निगम पार्षद सुरेंद्र नैय्यर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में सीवर लाइन डालने, पुरानी पाइप बदलने, सड़कों और गलियों का निर्माण, चौपालों और सामुदायिक केंद्रों का नवीनीकरण, नालियों की मरम्मत और जल निकासी की योजनाओं के कार्यों को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
बैठक में वार्ड एक में कामी रोड पर 600 एमएम की सीवर लाइन डालने पर 85.86 लाख, खिजर मकबरे से हनुमान नगर तक सीवरलाइन डालने के लिए 60.6 लाख मंजूर किए गए। वार्ड दो में सीवर लाइन बदलने पर 1.05 करोड़, मीट मार्केट के पुनर्निर्माण पर 68.57 लाख, संत कबीर भवन के हाल के निर्माण पर 70.51 लाख रुपये खर्च करने को मंजूरी दी गई।
वार्ड 4 के सेक्टर 15 में स्टॉर्म वाटर लाइन डालने पर 1.34 करोड़ रुपये खर्च और वार्ड पांच में देवड़ू में पेयजल पाइपलाइन बदलने पर 73.54 लाख रुपये खर्च करने, वार्ड 6 में गढ़ शहजानपुर में सीवरलाइन बदलने के लिए 66.45 लाख रुपये खर्च करने को मंजूरी दी गई।
वार्ड 8 के राई गांव की गलियों में पीने के पानी की लाइन बिछाने पर 1.69 करोड़, लिवान गांव में पेयजल लाइन बदलने के लिए 79.17 लाख रुपये, लिवान में ही सड़कों के निर्माण के लिए 1.60 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दी गई।
वार्ड 9 की जगदीशपुर में चौपाल के पुनर्निर्माण पर 65.04 लाख रुपये, राठधना में पेयजल लाइन डालने के लिए 79.24 लाख, पटेल नगर में पेयजल लाइन डालने के लिए 88.35 लाख, राठधाना में श्मशानघाट के पुनर्निर्माण पर 87.45 लाख, पटेल नगर में गालियों के निर्माण पर 1.19 करोड़ व राठधना में फिरनी के निर्माण पर 1.58 करोड़ रुपये खर्च करने को मंजूरी दी गई।
वार्ड 10 में सेक्टर 13 में सड़कों की मरम्मत पर 80.43 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे तो वार्ड 11 के कल्याण नगर, भीम नगर, ज्ञान नगर की सीवर लाइन बदलने पर 89.97 लाख रुपये खर्च होंगे। वार्ड 12 की डबल स्टोरी, तारानगर में गालियों के निर्माण पर 1.47 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
वार्ड 13 के शादीपुर सामुदायिक भवन को पूरा करने और सड़क के निर्माण पर 62.77 लाख, वार्ड 16 में ब्रह्म नगर, विशाल नगर की सीवरलाइन बदलने पर 99.47 लाख व वार्ड 17 में पत्थर वाली गली का पुनर्निर्माण करने के लिए 58.61 लाख रुपये खर्च करने को मंजूरी दी गई।
वार्ड 18 के सेक्टर 23 में फुटपाथ के निर्माण पर 1.23 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वार्ड 19 के मयूर विहार की गलियों का निर्माण 95.34 लाख से किया जाएगा। इसके अलावा इंडियन कॉलोनी में सीवरलाइन डालने पर 1.07 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वार्ड नंबर 20 के प्रगति नगर, जैन बाग कॉलोनी में गालियों के निर्माण पर 91.35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।