फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   More farmers arrived for urea, police was called

Sonipat News: यूरिया के लिए अधिक किसान पहुंचे, बुलाई पुलिस

Sun, 27 Jul 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 27 Jul 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
More farmers arrived for urea, police was called
फोटो 29: सोनीपत के गोहाना अनाज मंडी में सहकारी समिति की दुकान पर यूरिया खाद लेने पहुंचे किसान। - फोटो : mathura
गोहाना। नई अनाज मंडी स्थित सहकारी समिति की दुकान पर यूरिया खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ लग गई जिससे अव्यवस्था फैलने लगी। माहौल सही न लगते हुए देखकर अधिकारियों ने खाद बांटने के लिए पुलिस को बुला लिया। बाद में आए कई किसानों को खाद नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

क्षेत्र में यूरिया खाद की कमी बनी हुई है। किसान खाद लेने के लिए लगातार चक्कर लगा रहे हैं। शुक्रवार को नई अनाज मंडी स्थित दी गोहाना सहकारी विपणन एवं प्रसाधन समिति लिमिटेड के यहां पर यूरिया के 4700 बैग पहुंचे जिनमें से 1700 बैग किसानों को दिए गए थे।
विज्ञापन

शनिवार को क्षेत्र के दूसरे किसानों को सहकारी समिति की दुकान पर खाद आने का पता लग गया। सुबह नौ बजे जब कार्यालय खुला तो यहां पर किसानों की भीड़ लग गई। खाद वितरण के लिए कर्मचारियों ने टोकन देने शुरू किए तो किसान एक-दूसरे को धकेलने लगे जिससे अव्यवस्था फैलने लगी। इस पर पुलिस को बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने किसानों को लाइन में लगाकर टोकन दिलवाए। उसके बाद खाद बांटी गई। 200 किसानों में तीन हजार बैग बांटे गए। प्रत्येक किसान को 15-15 बैग दिए गए। बाद में आने वाले किसानों को खाद नहीं मिल सकी। समिति कार्यालय के कैशियर सतबीर ने बताया कि अगले सप्ताह खाद आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed