{"_id":"628a7f17584e652a2b3e74ba","slug":"monu-s-henchmen-had-demanded-extortion-by-firing-on-the-parking-stand-operator-sonipat-news-rtk647425267","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोनू के गुर्गों ने पार्किंग स्टैंड संचालक पर फायरिंग कर मांगी थी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोनू के गुर्गों ने पार्किंग स्टैंड संचालक पर फायरिंग कर मांगी थी रंगदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। रेलवे रोड पर पार्किंग स्टैंड संचालक पर दो फायर करने के बाद रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने मोनू लल्हेड़ी व उसके साथी तरुण को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस ने दोनों को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जिसने मोनू व उसके साथी तरुण के कहने पर फायर करने व रंगदारी मांगने का खुलासा किया था।
रेलवे रोड पर पार्किंग स्टैंड चलाने वाले अविनाश ने 11 अप्रैल को सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि वह 10 अप्रैल की रात को पार्किंग स्थल पर था। रात करीब सवा 10 बजे बाइक पर तीन युवक पहुंचे थे। उन्होंने स्टैंड पर पहुंचकर उसके भाई संजय उर्फ कैची के बारे में पूछा था। बाद एक युवक ने मोबाइल पर किसी से उसकी बातचीत करवाई थी। मोबाइल पर बात करने वाले ने भी भाई संजय के बारे में पूछा था। उसने जानकारी होने से मना कर दिया था। इसके बाद युवक ने जेब से पिस्तौल निकालकर गोली चला दी थी। गोली छत में लगी थी। इसके बाद उन्होंने सतीश उर्फ मोना निवासी गांव किलोहड़द का नाम लेकर डराया। बदमाशों ने कहा कि तेरा अच्छा काम चल रहा है। इसके लिए उन्हें पैसे दिया कर। इसके बाद बदमाश मौके से भाग गए थे।
कोट
पार्किंग स्टैंड संचालक की शिकायत पर दर्ज मामले में जांच के दौरान मोनू लल्हेड़ी व तरुण का नाम सामने आया था। दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया है। उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
-सवित कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत