फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Monsoon arrives, rain expected until the weekend

Sonipat News: मानसून की दस्तक, सप्ताहांत तक बारिश के आसार

Thu, 02 Jul 2026 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Monsoon arrives, rain expected until the weekend
सोनीपत। लंबे इंतजार के बाद जिले में मानसून की सक्रियता शुरू हो गई है। बुधवार तड़के से आसमान में बादल छाए रहे और कई क्षेत्रों में बूंदाबांदी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार वीरवार तक मानसून पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है। वहीं, सप्ताह के अंत तक अच्छी बारिश के आसार हैं। बारिश से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जून माह में जिले में प्री-मानसून गतिविधियां कमजोर रहने के कारण लोगों को तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ा। जून के अंतिम दिनों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था, जबकि न्यूनतम तापमान भी 28 से 30 डिग्री के बीच बना रहा। बुधवार को मौसम में बदलाव से लोगों ने राहत महसूस की, हालांकि दिनभर उमस परेशान करती रही।
विज्ञापन

दो-तीन दिन में पूरे प्रदेश में सक्रिय होगा मानसून
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हरियाणा में मानसून ने दस्तक दे दी है और अगले दो से तीन दिन में यह पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा। सोनीपत सहित पूर्वी हरियाणा के जिलों में सप्ताहांत तक अच्छी बारिश की संभावना है। बारिश होने से तापमान में गिरावट के साथ किसानों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिनों तक तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिलेगी। साथ ही मानसूनी बारिश कृषि गतिविधियों के लिए भी अनुकूल साबित होगी।
डॉ. प्रेमदीप, मौसम विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed