{"_id":"695c1e11433cfd451602a378","slug":"moneylenders-beat-up-a-young-man-in-the-market-put-him-in-a-car-and-took-him-to-a-den-police-rescued-him-sonipat-news-c-197-1-snp1008-147734-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: युवक से बाजार में मारपीट कर गाड़ी में डालकर अड्डे पर ले गए सूदखोर, पुलिस ने छुड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: युवक से बाजार में मारपीट कर गाड़ी में डालकर अड्डे पर ले गए सूदखोर, पुलिस ने छुड़वाया
Tue, 06 Jan 2026 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत में अपहरण की घटना के बारे में जानकारी देते सामाजिक कार्यकर्ता विमल किशोर। स्रोत: वीडियो
- फोटो : samvad
सोनीपत। सुभाष चौक के पास से रविवार देर रात एक युवक को बंधक बनाकर मारपीट की गई। पहले बाजार में एक चिकन कॉर्नर के बाहर उसे बुरी तरह पीटा और गाड़ी में डालकर अपने अड्डे पर ले गए। सामाजिक कार्यकर्ता विमल किशोर की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को छुड़वाया।
मामला सूदखोरी का बताया जा रहा है। फिलहाल लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोट मोहल्ला निवासी चिराग चावला ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि 4 जनवरी की रात करीब साढ़े 8 बजे वह अपने दादा रतन लाल चावला के साथ खाना लेने कच्चे क्वार्टर स्थित पंजाबी चिकन कॉर्नर पर गए थे। वहां पर आकाश नागर ने ब्याज के पैसों को लेकर विवाद शुरू कर दिया।
आकाश नागर और उसके दोस्तों ने मिलकर मारपीट शुरू कर दी। गाड़ी की चाबी छीनकर दादा को जबरन उतार दिया। इसके बाद उसे गाड़ी में जबरदस्ती बैठाकर मॉडल टाउन में अपने ऑफिस पर ले गए।
विज्ञापन
इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा कि एक युवक चिराग का गला पकड़े हुए है और दूसरा उसे मार रहा है। चिराग के दादा बचाने की कोशिश कर रहे हैं तो उन्हें पीछे हटने की कहकर उनके साथ भी गाली-गलौज की जा रही है।
एक युवक कह रहा है कि पैसे ले रखे हैं। कोई नाचे-गाए के पैसे नहीं हैं। उसके बाद उसे गाड़ी में बैठाकर चले गए। पता चला है कि वीडियो शहर के सामाजिक कार्यकर्ता विमल किशोर ने बनाया है।
उन्होंने बताया कि यह सब देख उन्होंने तुरंत पुलिस हेल्पलाइन पर कॉल किया। वहां से जवाब मिलने में देरी होने पर उन्होंने थाना सिविल लाइन प्रभारी को कॉल किया। इसके बाद पुलिस टीम ने अपहरणकर्ताओं का पीछा कर चिराग को छुड़वाया।
बाद में चिराग ने थाना सिविल लाइन जाकर लिखित शिकायत दी। मामले की जांच कर रहे एएसआई प्रदीप ने बताया कि शिकायत के बाद उन्होंने सिपाही अजय और शिकायतकर्ता को साथ लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मामले को लेकर शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में गहनता से जांच की जा रही है। ठोस कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर उमेश, थाना प्रभारी सिविल लाइन।

सोनीपत में अपहरण की घटना के बारे में जानकारी देते सामाजिक कार्यकर्ता विमल किशोर। स्रोत: वीडियो - फोटो : samvad