फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Money is being demanded by putting the photo of the registrar of Bhagat Phool Singh University on WhatsApp

व्हाट्सएप पर भगत फूल सिंह विवि की रजिस्ट्रार की फोटो लगा मांगे जा रहे रुपये

Sat, 07 May 2022 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Money is being demanded by putting the photo of the registrar of Bhagat Phool Singh University on WhatsApp
गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह राजकीय महिला विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार (कुलसचिव) डॉ. नीलम मालिक के साथ धोखाधड़ी किए जाने का मामला सामने आया है। अज्ञात ने अपने व्हाट्सएप पर रजिस्ट्रार के नाम से प्रोफाइल तैयार कर ली। व्हाट्सएप की प्रोफाइल पर रजिस्ट्रार का फोटो भी लगाई। इसके बाद विश्वविद्यालय के अधिकारियों के पास मैसेज भेज कर रजिस्ट्रार के नाम पर रुपये मांगे गए। मामला संज्ञान में आने के बाद रजिस्ट्रार ने मामले की शिकायत महिला थाना खानपुर कलां पुलिस को दी है।
विज्ञापन

डॉ. नीलम मलिक बीपीएस महिला विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार हैं। वह व्हाट्सएप का इस्तेमाल करती हैं और अपने नंबर पर फोटो लगा रखी है। अज्ञात ने अपने व्हाट्सएप नंबर पर डॉ. मलिक की फोटो लगाने के साथ रजिस्ट्रार बीपीएस महिला विश्वविद्यालय का स्टेटस लगा लिया। वह इसका स्क्रीन शॉट लेकर विश्वविद्यालय के अधिकारियों के पास मैसेज (संदेश) भेजकर रुपये मांग रहे हैं। महिला विवि के माडू सिंह मेमोरियल कॉलेज ऑफ आयुर्वेद के तीन चिकित्सकों और शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष के पास मैसेज भेजकर रुपये मांगे गए। मैसेज भेजने वाले व्यक्ति ने बैंक का खाता नंबर भी दिया। अधिकारियों ने इस संबंध में रजिस्ट्रार डॉ. नीलम मलिक को अवगत करवाया गया तो वे हैरान रह गईं। रजिस्ट्रार और अधिकारियों ने जांच की तो व्हाट्सएप पर दूसरा मोबाइल नंबर मिला। रजिस्ट्रार डॉ. नीलम मलिक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

वर्जन
रजिस्ट्रार की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। व्हाट्सएप नंबर और बैंक खाता से आरोपी का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
- बबली, थाना प्रभारी, महिला थाना खानपुर कलां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed