फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   molestation, attack, court, punishment

लड़की से छेडख़ानी व मां-मामा पर हमला करने के दोषी को पांच साल कैद और 11 हजार रुपये जुर्माना

Tue, 23 Mar 2021 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
molestation, attack, court, punishment
सोनीपत। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रमिंद्र कौर की अदालत ने लड़की से छेड़खानी करने व उलाहना देने पर उसकी मां व मामा पर हमला करने के मामले में सुनवाई के बाद आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत ने दोषी को पांच साल कैद व 11 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर दस माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन

गोहाना की रहने वाली महिला ने अगस्त, 2017 में पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी बेटी सुबह नौ बजे गली में गाय को रोटी देने गई थी। उनकी गली में रहने वाले मंजीत नाम के युवक ने उसकी 13 साल की बेटी के साथ छेड़खानी कर दी। उस समय उनके पास रह रहा उसका भाई छत पर खड़ा था। उसने आरोपी को देख लिया था। बाद में उसकी बेटी ने भी घर आकर छेड़खानी के बारे में बताया था। महिला ने बताया था कि जब वह तथा उसका भाई आरोपी के घर उलाहना देने गए थे तो गली में ही मंजीत व अन्य परिजनों ने उन पर हमला कर दिया था। जिसमें वह तथा उसका भाई घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने महिला के बयान पर धारा 323 व 8 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया था। बाद में उसके भाई का जबड़ा फ्रैक्चर मिला था। इसके चलते मामले में धारा 325 भी जोड़ी गई थी।
विज्ञापन

मामले की सुनवाई करते हुए एएसजे प्रमिंद्र कौर की अदालत ने मंजीत को दोषी करार दिया है। उसे 8 पॉक्सो एक्ट में पांच साल कैद व 5000 रुपये जुर्माना, 323 में एक साल कैद व 1000 रुपये जुर्माना, 325 में तीन साल कैद व 5000 रुपये जुर्माना की सजा सुनाई है। सभी सजा एक साथ चलेगी। जुर्माना न देने पर दस माह अतिरिक्त कैद की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed