फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Modi's guarantee has now failed: Abhay Singh Chautala

मोदी की गारंटी अब फेल हो चुकी : अभय सिंह चौटाला

Fri, 05 Apr 2024 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 05 Apr 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Modi's guarantee has now failed: Abhay Singh Chautala
सोनीपत में ईदगाह कॉलोनी के पास स्थित निजी गार्डन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते इनेलो के राष्
सोनीपत। इनेलो के राष्ट्रीय महासचिव अभय चौटाला ने कहा कि अब मोदी की गारंटी फेल हो चुकी है। चुनाव में किया एक भी वादा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा नहीं किया। कुरुक्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल का नाम पहले कोयला घोटाले में आता था, अब भाजपा में आकर वह कोहिनूर हो गए हैं। वह शुक्रवार को दोपहर बाद ईदगाह कॉलोनी के पास स्थित निजी गार्डन में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

हुड्डा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजकुमार सैनी ने जातिगत जहर फैलाया था और अब भूपेंद्र हुड्डा ने उसी से हाथ मिला लिया है। हुड्डा जब यह कहते हैं कि कांग्रेस प्रदेश में अपने बलबूते चुनाव जीतने में सक्षम है तो वह वास्तव में भाजपा की मदद कर रहे हैं। कहा कि भाजपा को 10 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशी तक नहीं मिले। नवीन जिंदल को डरा कर पार्टी में शामिल किया गया। उन्होंने सिरसा के भाजपा उम्मीदवार अशोक तंवर पर कहा कि वह 20 दिन पहले एक शादी में मिले तो उन्होंने पूछा था चुनाव लड़ेंगे तो बोले जरूर लड़ेंगे। तब उन्हें कहा था टिकट नहीं मिला तो इस पर उनका जवाब था कि तो फिर वह किसी अन्य दरवाजे पर जाकर खड़े हो जाएंगे। अभय ने कहा कि यहां कई लोग केवल निजी हितों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, जनहित से उनका कोई लेना देना नहीं है। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन




बिजली मीटर मनोहर लाल के घर फेंक कर आएंगे

अभय सिंह चौटाला ने प्रदेश की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मनोहर लाल ने अपने समय में बिजली के ऐसे मीटर लगवा दिए कि हुक्के की जरा सी तगड़ी घूंट मार ले तो मीटर चल पड़ता है। इनेलो की सरकार बनी तो प्रदेश में किसानों के यहां लगे सभी बिजली मीटर उखाड़कर मनोहर लाल के घर फेंककर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed